पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप ने AAP का दामन थामा

874 0

अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारी तेज कर दी है, केजरीवाल की AAP भी मैदान में है। इस बीच आज पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप ने AAP का दामन थामा, इस अवसर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। केजरीवाल ने कहा- विजय प्रताप राजनीतिज्ञ नहीं हैं, उन्हें ‘आम आदमी का पुलिसवाला’ कहा जाता था।

उन्होंने कहा- जब पंजाब कोरोना से परेशान था, तब यहां के सत्ताधारी पार्टी के नेता कुर्सी के लिए लड़ रहे थे, समस्याओं का समाधान कौन निकालेगा। केजरीवाल ने आगे कहा- पंजाब में कोई सिख ही सीएम पद का उम्मीदवार होगा, इसी भावना के साथ वह आज पार्टी में शामिल हुए हैं।

केजरीवाल ने कहा कि कुंवर आम आदमी के पुलिस वाले थे, इसलिए पंजाब की जनता इन्हें जानती है। बरगाड़ी कांड में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए इन्होंने अपनी नौकरी भी छोड़ दी। कांड के दोषी खुलेआम घूम रहे हैं, 2022 में आप की सरकार बनते ही इस कांड को करने वाले मास्टरमाइंड को जेल में डाला जाएगा। केजरीवाल बोले कि पंजाब सरकार में कुर्सी के लिए कुत्ते और बिल्ली की लड़ाई चल रही है। जनता के दुखों से कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने शिअद को भी घेरा। भाजपा पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में एक ऐसी पार्टी है जिनके लोगों को पंजाब के लोग घर में नहीं घुसने देते। अब पंजाब के लोग बदलाव चाहते हैं, जल्द ही बदलाव दिखेगा। आप में शामिल हुए पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि पंजाब में अब क्रांति आएगी, जो पूरा हिंदुस्तान देखेगा।

Related Post

cm dhami

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम धामी ने की पैदल यात्रा, जनसभा कर की वोट की अपील

Posted by - January 11, 2025 0
चमोली: निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी जोरों-शोरों से प्रचार कर रही है। सीएम धामी (CM Dhami) ने भी…
CM Yogi

नवाचार और अनुसंधान से तटस्थ होने के कारण पिछड़ गया था भारत : सीएम योगी

Posted by - December 15, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों या अन्य शिक्षण संस्थानों को टापू या तटस्थ बने…
तीन दिन में पोर्ट होगा मोबाइल नंबर

अब तीन दिन में पोर्ट होगा मोबाइल नंबर, ट्राई की नोटिस जारी

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने संशोधित मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) प्रक्रिया के लिए मंगलवार को सार्वजनिक नोटिस…

‘लव जिहाद और नार्कोटिक जिहाद ,आतंकवाद में धकेली जा रहीं दूसरे धर्म की लड़कियां

Posted by - September 9, 2021 0
सायरो मालाबार चर्च से जुड़े पाला बिशप मार जोसेफ कल्लारनगट्ट ने आरोप लगाया कि ‘लव जिहाद के तहत गैर मुस्लिम…