Water

प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में घर-घर जांची जा रही पेयजल की शुद्धता

195 0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने आम जनता की सेहत को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी पहल की है। प्रदेश के 17 नगर निगमों में घर-घर जाकर नल के पानी (Tap Water) की जांच की जा रही है। खास बात ये है कि इस अभियान की कमान महिलाओं ने संभाली है। जिन्हें अमृत मित्र नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर अमृत 2.0 योजना और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत स्वयं सहायता समूह की 788 महिलाओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित कर इस काम में लगाया गया है।

महिलाएं कर रहीं जल परीक्षण, शुद्ध पेयजल के लिए जागरूकता को दे रहीं बढ़ावा

अमृत मित्र (Amrit Mitra) महिलाएं न सिर्फ घर-घर जाकर पानी (Water) की जांच कर रही हैं, बल्कि लोगों को शुद्ध पेयजल के महत्व के बारे में जागरूक भी कर रही हैं। इस अभियान ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज की सोच भी बदली है। आज वही महिलाएं, जो कभी घर की चारदीवारी तक सीमित थीं, अब घर-घर जाकर जल की गुणवत्ता की जांच कर रही हैं और लोगों की सेहत की पहरेदार बन गई हैं।

अनोखी पहल ने महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल कायम की है। अब ये महिलाएं न सिर्फ आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि स्वच्छता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव भी ला रही हैं।

अमृत मित्र महिलाओं की सफलता ने साबित कर दिया है कि अगर महिलाओं को सही अवसर और मंच मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में इतिहास रच सकती हैं। योगी सरकार की यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक आदर्श मॉडल बनकर उभरी है।

Related Post

CM Yogi

सत्ता के समय हरियाणा में हर माफिया कांग्रेस के शागिर्द थेः सीएम योगी

Posted by - September 28, 2024 0
फरीदाबाद/महेंद्रगढ़/यमुनानगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को हरियाणा के चुनावी दौरे पर रहे। यहां की रैलियों में मतदाताओं से…
Yogi

औद्योगिक, लॉजिस्टिक्स पार्कों की उत्तम कनेक्टिविटी होगी सुनिश्चित, 1253 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार

Posted by - May 15, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में राज्य के औद्योगिक व लॉजिस्टिक सेक्टर (Industrial-Logistics…
AK Sharma

स्वच्छता को सरकारी कार्यक्रम नहीं, जन आंदोलन बनाने की अपील: एके शर्मा

Posted by - September 28, 2025 0
लखनऊ: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गोपीगंज एवं ज्ञानपुर मार्केट में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद भदोही…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने कहा-चुनाव तो सद्दाम और गद्दाफी भी जीतते थे लेकिन संस्थाओं की आजादी अहम

Posted by - March 17, 2021 0
नई दिल्ली । नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आरोप लगाया है कि संसद हो, न्यायपालिका हो या मीडिया हो,…