Gurdaspur

गुरदासपुर से पंजाब पुलिस ने बरामद किए 16 किलो हेरोइन

562 0

गुरदासपुर: पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने गुरदासपुर (Gurdaspur) जिले से 16 किलो हेरोइन बरामद किए है। हेरोइन बरामद होने के एक दिन बाद आईजीपी सीमा रेंज मोहनीश चावला ने शनिवार को बताया गिरफ्तार आरोपियों ने दो वाहनों में विशेष रूप से डिजाइन किए गए डिब्बों में छुपाकर पड़ोसी राज्य जम्मू से इस खेप को लाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (जम्मू को पंजाब से जोड़ने) का इस्तेमाल कर रहे थे।

गुरदासपुर (Gurdaspur) जिला पुलिस ने 16 पैकेटों में पैक 16.80 किलो हेरोइन बरामद करने के बाद चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान तरनतारन के ग्राम चीमा कलां निवासी मनजिंदर सिंह उर्फ ​​मन्ना (28), गुरदित सिंह उर्फ ​​गिट्टा (35) और भोला सिंह (32) और कुलदीप सिंह उर्फ ​​गिवी उर्फ ​​कीपा (32) के रूप में हुई है।

एंबुलेंस का फीता काटते समय श्रीकांत शर्मा का बढ़ा पारा

थाना दीनानगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी, 27-ए, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आईजीपी मोहनीश चावला ने कहा कि पुलिस ने तरनतारन के ग्राम चीमा कलां के मलकीत सिंह के रूप में पहचाने जाने वाले इस मॉड्यूल के सरगना पर भी मामला दर्ज किया है, जिसने इस 16 किलो की खेप को पुनः प्राप्त करने के लिए अपने चार सहयोगियों को जम्मू भेजा था।

अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित सभी संगठन को किया भंग

Related Post

Maha Kumbh

महाकुंभ 2025: यूपी के हस्तशिल्पियों को मिला संगम का बाजार, होगा 35 करोड़ का कारोबार

Posted by - January 16, 2025 0
महाकुम्भनगर । महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्पियों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो रहा है।…
Anandiben Patel

पीठासीन अधिकारी लोकतंत्र की आत्मा के संरक्षक: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Posted by - January 19, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने कहा कि पीठासीन अधिकारी लोकतंत्र की आत्मा के संरक्षक होते…
केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन

केरल के मुख्यमंत्री ने आईशी घोष से मुलाकात कर एकजुटता व्यक्त की

Posted by - January 11, 2020 0
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी घोष से केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार…