genome sequencing

पंजाब में 81 फीसदी सैंपल में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, CM ने PM मोदी से मांगी वैक्सीन

781 0

पंजाब। प्रदेश कोरोना का नया वेरियंट (UK Covid Variant) पांव पसार चुका है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पंजाब की तरफ से भेजे गए 401 नमूनों में से 81 फीसदी में नया स्ट्रेन (UK Covid Variant)मिला है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (CM Caption Amrinder Singh) ने इस पर चिंता जाहिर की है। नया वेरियंट युवाओं पर ज्यादा असर डाल रहा है। कैप्टन (CM Caption Amrinder Singh) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि कोविड वैक्सीन को साठ साल से कम उम्र के लोगों के लिए भी जरूरी किया जाए। मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने यह जानकारी दी।

नर्स ने लगा दिया 20 लोगों को कोरोना का टीका , स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

पंजाब में सोमवार को ही इस साल एक दिन में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत के मामले सामने आए थे। सूबे में पिछले 24 घंटों में 58 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया और 2319 नए मामले मिले हैं। राज्य में अब तक संक्रमण से 6382 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए नवांशहर, पटियाला, गुरदासपुर और लुधियाना में चार कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं।

साथ ही 12 जिलों में 75 माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र बनाए हैं, जिनमें 27670 लोग निवास कर रहे हैं। राज्य में अब तक 5626458 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 215409 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूबे में अब 18628 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 270 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट और 23 को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

कहां कितनी मौतें 
सोमवार को होशियारपुर में 10, जालंधर और नवांशहर में 9-9, अमृतसर और गुरदासपुर 4-4, बठिंडा, फरीदकोट, कपूरथला और तरनतारन में 3-3,  लुधियाना, मोहाली व रोपड़ में 2-2, पटियाला, मानसा, फाजिल्का और संगरूर में 1-1 संक्रमित की मौत हुई।

Related Post

CM Sai

सीएम साय ने 28 करोड़ रूपए से अधिक की लागत के 65 विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Posted by - March 12, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने आज बालोद जिले में कृषक उन्नति योजना के आदान सहायता राशि वितरण…
CM Vishnu Dev Sai

स्वच्छता को बनाए सामाजिक आंदोलन, जन-जागरूकता से ही स्वच्छ होगा प्रदेश : विष्णु देव साय

Posted by - September 17, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज मंगलवार काे रायपुर के तेलीबांधा तालाब परिसर में आयोजित कार्यक्रम…

नीतीश बोले- महिलाएं शिक्षित होंगी तो जनसंख्या कम हो जाएगी, डिप्टी सीएम बोली- पुरुष हो जागरुक

Posted by - July 13, 2021 0
यूपी में योगी सरकार द्वारा पेश किए गए जनसंख्या नीति को लेकर पूरे देश में चर्चा शुरु हो गई है,…
मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम

लखनऊ के सरकारी स्कूलों का होगा काया-कल्प, मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम ने की बैठक

Posted by - November 27, 2019 0
लखनऊ। मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम की अध्यक्षता में लखनऊ के सरकारी स्कूलों का काया-कल्प के लिए बुधवार को बैठक हुई। बैठक…