पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनते ही हमलावर हुए सिद्धू, कहा- विरोधियों के बिस्तर गोल कर दूंगा

565 0

पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से जारी कलेश शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू के अध्यक्ष बनने के बाद खत्म होता नजर आ रहा है। अध्यक्ष का पद संभालते ही सिद्धू ने कहा- कांग्रेस का हर कार्यकर्ता प्रधान है, हम विरोधियों का बिस्तर गोल कर देंगे। उन्होंने कहा- सीएम अमरिंदर सिंह जी के साथ मिलकर काम करेंगे, किसानों के लिए कुछ कर सकूं इसीलिए तो पद संभाला है।

इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह भी साथ रहे, शुरुआत में सिद्धू उनके बगल बैठने से हिचक रहे थे लेकिन बाद में दोनों के बीच सबकुछ समान्य दिखा। गौरतलब है कि सिद्धू विवाद सुलझने के बाद पार्टी के भीतर जारी कलह भी समाप्त हो गयी, अब अगले साल होने वाले चुनाव की तैयारियां शुरु होंगी।

कांग्रेस ने 2017 के चुनाव से पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला जोर-शोर से उठाया था लेकिन साढ़े चार साल में जांच सिरे न चढ़ने के कारण अब एक बार फिर नवजोत सिंह सिद्धू इस मामले को उठा सकते हैं। अध्यक्ष बनने से पूर्व भी उन्होंने बरगाड़ी मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर लगातार हमला बोला था। अभी इस कार्यक्रम के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन सिद्धू की टीम यह कार्यक्रम बना रही है।

सरकार के दावे को गुरुद्वारा ने किया खारिज, कहा- इतनी कमी थी कि हमने ‘ऑक्सीजन का लंगर’ लगाया

कांग्रेस हाईकमान ने अंततः 48 दिन की मशक्कत और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरोध को दरकिनार करते हुए सिद्धू के नाम पर मोहर लगाई है। कांग्रेस ने सिद्धू के साथ चार वर्किंग प्रधान भी लगाए है। इनमें दोआबा से ओबीसी कोटे के संगत सिंह गिलजियां, माझा से दलित कोटे से सुखविंदर सिंह डैनी, मालवा से हिंदू कोटे से पवन गोयल और सिख कोटे से कुलजीत सिंह नागरा शामिल हैं।

Related Post

AK Sharma

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रहा है भारत: एके शर्मा

Posted by - June 4, 2023 0
लखनऊ/सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 09 वर्ष…
PM Modi

‘मोदी मौज करने के लिए नहीं, मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है’, रुद्रपुर की सभा में बोले पीएम मोदी

Posted by - April 2, 2024 0
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी…
कांग्रेस - बसपा

कांग्रेस ने डरा-धमका कर अपनी पार्टी में शामिल किया मेरा प्रत्याशी -मायावती

Posted by - April 30, 2019 0
भोपाल मध्य। प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बीएसपी के गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से प्रत्याशी लोकेंद्र…
AK Sharma

दो वर्षों में यूपी ने खुले में शौचमुक्त बनाने में बड़ी सफलता हासिल की: एके शर्मा

Posted by - January 11, 2024 0
लखनऊ। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार ने स्वच्छता पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 (Swachh Survekshan) के राष्ट्रीय पुरस्कारों…