pulse

जनवरी से फरवरी के बीच दाल के रेट में आया उछाल,बिक्री पर पड़ा असर

795 0

लखनऊ। जिले के बाजारों में दाल के दाम में उछाल देखने को मिल रहा है। करीब 20 दिन पहले दाल के रेट में गिरावट देखने को मिली थी। इसके बाद दाल के रेट में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे रोजमर्रा के भोजन में शामिल करने वाले दाल को लेकर लोगों को चिंता सताने लगी है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी लंबे अंतराल तक नहीं रहेगी-संजय जोशी

अरहर दाल की कीमतों में फिर तेजी आई है। 15 दिन में थाेक बाजार में दाम 81 रुपए से बढ़कर 96 रुपए किलो तक जा पहुंचे हैं। कीमतें बढ़ने का कारण बिक्री पर भी असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां  दिन प्रतिदिन खाद्य सामग्री के रेट बढ़ते देखने को मिल रहा हैं, वही दाल की बात करें तो बीते दिनों की अपेक्षा दाल के रेट में उछाल से लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

वही इसको लेकर सरकार तमाम कोशिश भी कर रही है, जिससे दाल में बढ़ती रेट पर अंकुश लगाया जा सके। लखनऊ के डालीगंज बाजार में छोटे दुकानदार के बिक्री पर भी असर देखने को मिल रहा है, वही बड़े दुकानदारों का कहना है कि उनके बिक्री पर कोई फर्क नहीं पड़ा है, वहीं दुकानदारों ने बताया कि पहले की अपेक्षा दाल के रेट में उछाल आया है।

जनवरी से फरवरी के बीच दाल के रेट में आया उछाल:-

अरहर पुखराल- 84रु किलो से रु100 किलो

छिलका अरहर दाल – रु 54 किलो से रु 72 किलो

मसूर दाल – रु56 किलो से रु63 किलो

उड़द दाल – रु160 किलो से रु150 किलो

काली मसूर दाल- रु62 किलो से रु56 किलो

मलका दाल- रु53 किलो से रु63 किलो

चना दाल- रु53 किलो से रु63 किलो

हरा उड़द दाल रु170 किलो रु162 किलो

सिंघल कंपनी ने बताया कि दाल के रेट में पहले क्या अपेक्षा तेजी आई है, लेकिन थोक खरीदारों पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। वहीं बताया कि जो बीते दिनों बिक्री का स्तर था ,वही बिक्री आज भी बरकरार है।

तिवारी ब्रदर्स कंपनी के महेश तिवारी ने बताया कि दाल के रेट में पहले की अपेक्षा उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं इससे ग्राहकों पर भी फर्क देखने को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि जहां एक तरफ बाजार में नए दाल भी आ गए हैं, लेकिन इसके बावजूद भी नया और पुराना दाल एक ही भाव में बिक रहा हैं, जिसकी वजह से ग्राहकों की कमी देखने को मिल रही है।

Related Post

सरकार के दावे को गुरुद्वारा ने किया खारिज, कहा- इतनी कमी थी कि हमने ‘ऑक्सीजन का लंगर’ लगाया

Posted by - July 23, 2021 0
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान देश में ऑक्सीजन की कमी से किसी की भी मौत नहीं हुई है,…
CM Dhami

देवभूमि को 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित: सीएम धामी

Posted by - January 25, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि समाज…
CM Dhami

गुरुद्वारा डेरा प्रमुख हत्याकांड : मुख्यमंत्री धामी बोले, नहीं बख्शे जाएंगे हत्यारे

Posted by - March 28, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले में नानकमत्ता गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह (Tarsem Singh Murder Case) की हत्या मामले…
CM Yogi

पीएम श्री के तहत चयनित विद्यालयों में शीघ्र पूरा करें निर्माण कार्य: सीएम योगी

Posted by - September 29, 2023 0
लखनऊ। श्रमिकों के पाल्यों और निराश्रित बच्चों की गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए ‘अटल आवासीय विद्यालयों’ की स्थापना के बाद मुख्यमंत्री…
दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा : उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सात मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल, एग्जाम भी टले

Posted by - February 29, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा के मद्देनजर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सात मार्च तक बंद रहेंगे। यह…