Team

पुजारा की दमदार वापसी ने बढ़ाया टीम का संकट, अजहर ने दिया ये बयान

557 0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद से कोई भी लंबे प्रारूप का मैच नहीं खेला है। अब टीम इंडिया जुलाई में इंग्लैंड (England) के विरुद्ध री-शेड्यूल किए गए टेस्ट मैच में खेलेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर होगा। यह टेस्ट सीरीज का निर्णायक मुकाबला होगा। यह मैच 1 से 5 जुलाई के बीच खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इसके लिए टीम का ऐलान पहले ही कर चुका है।

भारतीय टीम में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) की वापसी हुई है। उनके आने से प्लेइंग इलेवन में हनुमा विहारी की जगह खतरे में है। पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि हनुमा के 50-60 रन बनाने से काम नहीं चलेगा। टीम में जगह पक्की करनी है तो उन्हें शतक लगाना होगा।

बीजेपी कार्यालय पर हमले का मिला इनपुट, बढ़ाई गई सुरक्षा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा, ‘हनुमा विहारी के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह बड़ा स्कोर बनाएं। उन्हें टीम में जगह बनाने के लिए शतक लगाना होगा। 50 और 6 रन बनाने से काम नहीं चलेगा। वह शानदार खिलाड़ी हैं। लेकिन भारत के लिए आप तभी लंबे समय तक खेल सकते हैं जब आप निरंतरता के साथ बड़ा स्कोर बनाएं।’

यूपी ही देगा भारत की ग्रोथ स्टोरी को मोमेंटम: पीएम मोदी

Related Post

Centurion Test

सेंचुरियन टेस्ट में भारत ने पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराया

Posted by - December 30, 2021 0
सेंचुरियन टेस्ट (Centurion Test) में भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को यहां पहले टेस्ट मैच में 113 रनों से…

बीसीसीसीआई ने किया विराट का बचाव, कोहली की शिकायत वाली खबर को बताया झूठा

Posted by - September 30, 2021 0
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उन मीडिया रिपोर्ट्स पर नाराजगी जताई है जिसमें कहा गया कि कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने…