AK Sharma

अब तक की जनसुनवाई के आये बेहतर परिणाम, आगे भी जारी रखा जाएगा: ए0के0शर्मा

455 0

लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने निर्देशित किया है कि सोमवार 27 जून,2022 को नगरीय निकायो के अधिशासी अधिकारी के स्तर पर प्रदेश के सभी नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों में प्रातः10:00 बजे से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि जनसुनवाई स्थल तक लोग आसानी से पहुँचे, इसके लिए इसकी जानकारी लोगो को पूर्व में ही दे दी जाय। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि इसमें लोगों की शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो।

ए0के0शर्मा ने कहा कि जनसुनवाई की ’सम्भव’ (सिस्टमैटिक एडमिनिस्ट्रेटिव मैकॅनिज्म ब्रिंग हैप्पीनेस एण्ड वैल्यू) नामक इस व्यवस्था से नागरिकों की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर ही निस्तारण हो सकेगा और लोगों को एक पारदर्शी व जवाबदेह व्यवस्था मिलेगी।फिर भी यदि किसी समस्या का समाधान अधिशासी अधिकारी या नगर आयुक्त स्तर पर नहीं हो पाता, तो महीने के प्रथम बुधवार को उच्चस्तर पर स्वयं नगर विकास मंत्री जी द्वारा ऐसे मामलों को सुना जाएगा।

ए0के0 शर्मा ने अधीक्षण एवं अधिशासी अभियंता के स्तर पर जनसुनवाई के दिये निर्देश

उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान में सभी संबंधित अधिकारी अपना सार्थक योगदान देंगे। जनशिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता से ही अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन होगा और इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

उपभोक्ता के लिए आखिरी मौका, जल्दी पायें अपने बकाये बिल से मुक्ति: ए0के0शर्मा

Related Post

up budget session

UP Budget 2021 : सत्र से पहले विधानसभा के सामने सपा का प्रदर्शन, ट्रैक्टर से गन्ना लेकर पहुंचे विधायक

Posted by - February 18, 2021 0
लखनऊ।  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के साथ उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र ( up budget 2021)  आज से…
Food Processing Industry

योगी सरकार के प्रयास से यूपी में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग बन रहा आत्मनिर्भरता का आधार

Posted by - January 1, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दृढ़ नेतृत्व और स्पष्ट दिशा-निर्देशन में उत्तर प्रदेश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर…

मनीष की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस की बर्बरता का खुलासा, सिर-चेहरे समेत शरीर पर गंभीर चोटें

Posted by - September 30, 2021 0
गोरखपुर। गोरखपुर पुलिस की पिटाई से कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने…