मायावती बोलीं- योगी सरकार का अनुपूरक बजट दिल दुखाने वाला

1129 0

बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार द्वारा यूपी विधानसभा में पेश किए गए अनुपूरक बजट को प्रदेश की गरीब जनता के लिए दिल दुखाने वाला करार दिया है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार तमिलनाडु की तरह पेट्रोल की कीमत 3 रुपए कम कर देती तो जनता को जरूर राहत मिलती।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस तरह से अंधाधुंध वादे व घोषणाएं की हैं।

उसके अनुसार प्रबंधन न होने से ये घोषणाएं सिर्फ कागज पर ही रह जाएंगी जबकि बसपा की सरकार में घोषणाओं से पहले वित्तीय प्रबंधन करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि बसपा की व दूसरी सरकारों में यही एक फर्क है।

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में कोर्ट ने तय किए आरोप

बता दें कि यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रदेश की योगी सरकार ने सात हजार तीन सौ एक करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया है। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि यह बजट युवाओं को रोजगार देने व किसानों को राहत देने के लिए है। इसमें प्रदेश ढ़ाचागत विकास के लिए भी इंतजाम किया गया है।

Related Post

AK Sharma

ए0के0 शर्मा ने अधीक्षण एवं अधिशासी अभियंता के स्तर पर जनसुनवाई के दिये निर्देश

Posted by - June 27, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए ‘सम्भव’ पोर्टल की…
Keshav Prasad Maurya

‘सरस महोत्सव’ में उमड़ा जनसैलाब: उपमुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया करोड़ों का चेक

Posted by - March 15, 2026 0
प्रयागराज | प्रयागराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘सरस महोत्सव’ के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद…
CM Yogi

सीएम योगी ने कल्याण सिंह को किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - January 5, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व…