PUBG Mobile की भारत में वापसी हुई कंफर्म! कंपनी ने किया ये बड़ा ऐलान

1319 0

टेक्नोलॉजी डेस्क.    PUBG Mobile के फैन्स के लिए दिवाली के इस ख़ास मौके पर एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी है. यूथ का फेवरेट PUBG Mobile गेम एक बार फिर से भारत में वापस आ रहा है. ये ऐलान खुद PUBG कॉरपोरेशन ने आधिकारिक तौर पर किया है. आज PUBG की सहायक कोरियन कंपनी KRAFTON Inc. ने घोषणा की है कि वो PUBG Mobile India को लॉन्च करने की तैयारी में है. ये गेम मुख्य तौर पर भारत के लिए ही बनाया गया है और चीनी कंपनी के साथ इस बार कंपनी की कोई पार्टनर्शिप नहीं होगी.

बॉलीवुड एक्टर आसिफ बसरा ने की खुदकुशी!

गौरतलब है कि जून के आखिर में साइबर सिक्यॉरिटी से जुड़े रिस्क को देखते हुए भारत सरकार की ओर से PUBG Mobile पर बैन लगा दिया गया था. लेकिन कंपनी ने कहा है कि वो इस बार पब्लिशर के तौर पर चीनी कंपनी Tenncent के साथ मिल कर भारत में गेम नहीं लाएगी. ये नया PUBG Mobile India ऐप डेटा सिक्योरिटी को बेहतर तरीक़े से फ़ॉलो करेगा.

PUBG कॉरपोरेशन ने भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री में 100 मिलियन डॉलर निवेश करने का भी एलान किया है. कंपनी ने प्रेस रिलीज में कहा है कि उसकी पैरेंट कंपनी Krafton Inc भारत में 100 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी. यह निवेश भारत में गेम्स, ई स्पोर्ट्स, इंटरटेनमेंट और आईटी इंडस्ट्रीज के लिए है.

बता दे की इस नये गेम को भारत में ही डेवलप किया जा रहा है. कंपनी ने भारत में अपनी सब्सिडियरी PUBG Mobile India को क्रिएट किया है ताकि प्लेयर्स के साथ कम्युनिकेशन सर्विस को भी बेहतर किया जा सके. इसके लिए कंपनी ने पिछले दिनों 100 कर्मचारियों को भारत में हायर किया था. ये कर्मचारी खास तौर पर esports और गेम डेवलपमेंट के लिए लोकली काम करेंगे. साथ ही साथ, कंपनी लोकल बिजनेसेज के साथ मिलकर गेमिंग सर्विस को मजबूत करेगी.

कंपनी ने हालाँकि ये अभी नहीं बताया है कि ये गेम लॉन्च कब किया जाएगा. कंपनी के आधिकारिक स्टेटमेंट में ये ज़रूर कहा गया है कि जल्द ही इससे जुड़ी जानकारी शेयर की जाएगी. जाहिर सी बात है फैन्स को अब इस PUBG Mobile India गेम का बेसब्री से इन्तेजार है.

 

 

Related Post

CM Bhajan Lal Sharma

अच्छी शिक्षा से युवा बनें आत्मनिर्भर और बेहतर जीवन जीने का मार्ग करें प्रशस्त : मुख्यमंत्री

Posted by - July 7, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति और समाज के विकास का मुख्य आधार…
पद्म श्री मोहम्मद शरीफ

पद्म श्री मोहम्मद शरीफ ने लावारिश लाशों के अंतिम संस्कार करना है जीवन का लक्ष्य

Posted by - January 26, 2020 0
अयोध्या। लावारिस शवों का दाह संस्कार करने के लिए पद्म श्री के लिए नामित किए गए मोहम्मद शरीफ ने मीडिया…
CM Dhami

मुख्य सचिव हर माह और मण्डलायुक्त प्रत्येक सप्ताह करेंगे यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

Posted by - June 17, 2025 0
देहारादून: उत्तराखण्ड में 2026 में होने वाली नदां देवी राजजात यात्रा की सभी तैयारियों में तेजी लाई जाए। भव्य नंदा…
CM Dhami

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में धर्म-संस्कृति को संवारा जा रहा: सीएम धामी

Posted by - October 11, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से जा रहे श्री महाकालेश्वर उज्जैन में महाकाल…