प्रसपा मछलीशहर में उतारा प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव के लिए प्रसपा ने इस सीट पर घोषित किया अपना प्रत्याशी

1285 0

जौनपुर।  लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने जौनपुर की मछलीशहर की सीट पर वीपी सरोज को उतारा है। वहीँ प्रसपा ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने मछलीशहर क्षेत्र के कटाहित खास गांव निवासी संगीता यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। संगीता यादव सपा सरकार में दिसंबर 2013 से 2016 तक ललित कला अकादमी की वाइस चेयरमैन रह चुकी हैं।

ये भी पढ़ें :-देवबंद की महारैली में बरसी बसपा सुप्रीमों, बोली- आज इस भीड़ के बारे में सुन कर पगला जाएंगे पीएम 

आपको बता दें 2017 के विधानसभा चुनाव में शिवपाल सिंह यादव ने पहले संगीता यादव को बदलापुर से टिकट दिया था। लेकिन कुछ दिन बाद संगीता यादव का टिकट काट कर ओमप्रकाश बाबा दुबे को दे दिया। लेकिन अब संगीता को अब प्रगतिशील सपा के मुखिया शिवपाल यादव ने जौनपुर के लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है।

ये भी पढ़ें :-‘‘पीएम मोदी में क्या केरल या तमिलनाडु की किसी सीट से चुनाव लड़ने का साहस है”- शशि थरूर 

जानकारी के मुताबिक लालता प्रसाद यादव की पुत्री संगीता ने अपनी पढ़ाई दिल्ली में पूरी की। सपा सरकार के दौरान शिवपाल यादव की खासमखास मानी जाने वाली संगीता दिसंबर 2013 से 2016 तक ललित कला अकादमी की वाइस चेयरमैन रही।

Related Post

बीजेपी का घोषणा पत्र : 5 हजार रुपए बेरोज़गारी भत्ता और फसलों की लागत का डेढ़ गुना भाव का वादा

Posted by - November 27, 2018 0
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है।वहीँ भाजपा ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र…

कांग्रेस में जंग जारी! सिद्धू के सलाहकार ने ‘अलीबाबा और 40 चोर’ कहकर कैप्टन पर फिर साधा निशाना

Posted by - August 25, 2021 0
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली ने अब सीएमकैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर विवादित बयान…

करतारपुर कॉरिडोर: उद्घाटन से पहले पंडाल में भरा पानी, ठहरने के लिए तलाशी जा रही अन्य जगहें

Posted by - November 8, 2019 0
डेरा बाबा नानक। करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन होने में कुछ घंटे रह गए हैं कि इसी बीच द्घाटन स्थल पर…