प्रियंका गांधी

प्रियका का मोदी पर हमला, इनसे बड़ा कायर प्रधानमंत्री जिंदगी में नहीं देखा

1003 0

प्रतापगढ़। कांग्रेस महासचिव प्रियंका लगातार पीएम मोदी पर हमले कर रही हैं। गुरुवार यानी आज प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा इनसे बड़ा कायर, इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा है। राजनीतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती है। टीवी पर दिखाने से नहीं आती है।’

ये भी पढ़ें :-तेज बहादुर को झटका, चुनाव आयोग के फैसले पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट किया इनकार 

आपको बता दें प्रियंका गांधी प्रतापगढ़ में काग्रेंस प्रत्याशी रत्ना सिंह का चुनाव प्रचार करने पहुंचीं थीं। यहां रत्ना सिंह का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के संगम लाल गुप्ता और बसपा के अशोक कुमार त्रिपाठी से है।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव: सपा-बसपा पर बरसे पीएम, जाति के आधार पर मांगे वोट 

जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा, राजनीतिक शक्ति वो होती है जो माने कि जनता सबसे बड़ी है। जनता की बात सुनने की शक्ति, जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्षी दलों की बात सुनने की शक्ति। लेकिन ये पीएम आपकी बात सुनना छोड़िए, आपको जवाब देना नहीं जानते।

Related Post

CM Yogi distributed appointment letters to the selected candidates in UP Police Telecommunication Department

सबसे अधिक पुलिस विभाग में वर्ष 2017 से अब तक 2,17,500 नौजवान पुलिस बल का हिस्सा बने: सीएम योगी

Posted by - August 3, 2025 0
लखनऊ: वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में होने वाली भर्तियों में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद हावी था। उस दौरान पैसों का…
ताहिर हुसैन

दिल्‍ली हिंसा : हत्या आरोपी ताहिर हुसैन ने कोर्ट में सरेंडर, हुई गिरफ्तारी

Posted by - March 5, 2020 0
नई दिल्‍ली। इंटेलिजेंस ब्‍यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्‍या के आरोप में वांछित आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन…