Priyanka Gandhi in varanasi

रविदास जयंती पर वाराणसी में सियासी जमावड़ा, प्रियंका सहित कई पार्टियों के पहुंचेंगे दिग्गज

827 0

वाराणसी। संत रविदास जयंती के मौके पर आज कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) वाराणसी पहुंचेंगी। यहां वह संत रविदास जयंती स्थल पर जाकर मत्था टेकेंगी और उसके बाद लंगर में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी इस पूरे माह अपने विभिन्न दौरों के माध्यम से उत्तर प्रदेश में होने वाने आगामी पंचायती चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियां कर रही है, जिसके तहत वह धार्मिक शहरों का दौरा कर वहां पूजा अर्चना में भाग ले रही हैं। इसी क्रम में वह आज वाराणसी आकर संत रविदास मंदिर में मत्था टेकेंगी व लंगर में भाग लेंगी।

खिलौना मेला उद्घाटन में बोले PM- ‘Hand Made in India’ की बढ़ रही डिमांड

संत रविदास जयंती के मौके पर आज यानी 27 फरवरी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा(Priyanka Gandhi) बनारस आएंगी। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के आने की सूचना के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियों शुरू कर दी हैं. वैसे आज वाराणसी में रविदास जयंती पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आएंगे।

पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ कर सकती है बैठक

पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि रविदास जयंती पर प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) वाड्रा सुबह 10 बजे वाराणसी पहुंचेंगी, जहां वह सीर गोवर्धन संत रविदास जयंती में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि उनके आने की सूचना मिलने पर जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी पंचायत चुनाव के दृष्टिकोण से भी पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर सकती हैं, जिसकी पार्टी स्तर पर तैयारियां चल रही है।

कई दिग्गज राजनेता होंगे शामिल

25 फरवरी से राजघाट स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में रविदास जयंती का शुभारंभ हुआ है, जो 28 फरवरी तक चलेगा। इस समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के कद्दावर नेता शामिल होंगे, जिनमें प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, धर्मेंद्र प्रधान, चंद्रशेखर जैसे नाम शामिल हैं।

Related Post

labour codes

नए श्रमिक कानून से उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का कवच, महिलाओं को भी नाइट शिफ्ट का अधिकार

Posted by - November 22, 2025 0
लखनऊ: नए श्रमिक कानून (New Labour Codes) से उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा गारंटी और न्यूनतम वेतन सुनिश्चित…
budget

शहरी गरीबों को सरकार ने दी बड़ी राहत, मात्र पांच सौ देना होगा स्टांप शुल्क

Posted by - May 27, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों को बड़ी राहत दी है। शहरों में निजी…

पाकिस्तान को सुधरने में अभी और वक्त लगेगा-प्रधानमंत्री मोदी

Posted by - January 1, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक को जोखिम वाला बताते हुए कहा कि हमें अपने सैनिकों की सुरक्षा…