Priyanka Radhakrishnan

केरल की बेटी प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड में बनीं मंत्री, भारत का नाम किया रोशन

1775 0

नई दिल्ली। केरल की बेटी प्रियंका राधाकृष्णन (Priyanka Radhakrishnan) न्यूजीलैंड में मंत्री के रूप में पद की शपथ लेकर इतिहास रचा है। ये पहली भारतीय हैं जो न्यूजीलैंड के मंत्रिमंडल में जगह पाई है।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न ने अपना नया मंत्रिमंडल बनाया है, जिसमें प्रियंका राधाकृष्णन को शामिल किया है। 41 वर्षीय राधाकृष्णन ने सामुदायिक और स्वैच्छिक क्षेत्र मंत्री के रूप में शपथ ली है। बता दें कि प्रियंका राधाकृष्णन (Priyanka Radhakrishnan) चेन्नई में पैदा हुईं हैं। ये सिंगापुर में पली-बढ़ीं हैं। उनके दादा कोच्चि में एक चिकित्सा पेशेवर थे और कम्युनिस्ट भी थे।

भारतीय मूल की कमला हैरिस ने पहली महिला अमेरिकी उपराष्ट्रपति बन रचा इतिहास

वह पढ़ाई करने के लिए न्यूजीलैंड आईं थी। इसके बादव वह 2004 से लेबर पार्टी के जरिए सक्रिय राजनीति में हैं। वह ऑकलैंड से दो बार सांसद रह चुकी हैं। पिछले ओणम के मौके पर वे अर्डर्न के साथ लाइव आईं और उन्होंने इस त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद से वह केरल के घर-घर में जानी जाने लगी थीं। राधाकृष्णन को मलयालम गीत बेहद पसंद है और उनके पसंदीदा गायक केरल के लोकप्रिय गायक येसुदास हैं।

Related Post

सुप्रीम कोर्ट में बोली मोदी सरकार, शिव मंदिरों तक टैंकरों से गंगाजल पहुंचाए योगी सरकार

Posted by - July 16, 2021 0
कोरोना संकट के बीच कांवड़ यात्रा को लेकर गहमागहमी बरकरार है, यूपी की योगी सरकार ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट…
rakesh tikait

प्रधानमंत्री माफी न मांगे बल्कि सख्त होकर हमारे मुद्दों पर बात करें : टिकैत

Posted by - November 22, 2021 0
किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait)  ने सोमवार को लखनऊ के बंगला बाजार स्थित ईको गार्डन में किसान महापंचायत (Kisan…
Yogi Cabinet

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: अयोध्या में वर्ल्ड-क्लास मंदिर संग्रहालय, खिलाड़ियों को ड्यूटी मान्यता

Posted by - December 2, 2025 0
लखनऊ : योगी सरकार (Yogi Government) ने अयोध्या को विश्व स्तर पर एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गंतव्य के रूप में…