प्रियंका अगुवाई में पदयात्रा शुरू, नहीं मिली बोलने की अनुमति

804 0

लखनऊ। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुधवार यानी आज कांग्रेस ने देशभर में पदयात्रा निकाली। इसकी अगुवाई पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम संघर्ष करते रहेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी उन्नाव और शाहजहांपुर यौन शोषण मामले की पीड़िताओं के समर्थन में लखनऊ की सड़कों पर उतरीं।

ये भी पढ़ें :-राहुल ने कांग्रेस सह प्रभारियों से कहा- आपको पार्टी को जितवाने भेजा है न कि हरवाने 

आपको बता दें यह पदयात्रा लखनऊ के शहीद स्मारक से कार्यकर्ताओं के साथ हजरतंगज स्थित गांधी प्रतिमा तक पदयात्रा की। इसी दौरान प्रियंका ने कहा, ”प्रदेश में महिलाओं के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है। मैं उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के घर मिलने गई थी। वहां लड़की की मां और परिजन को घर में बंद कर रखा गया है। हमें प्रशासन ने बोलने की अनुमति नहीं दी है, लेकिन कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।”

 

Related Post

CM Yogi

उत्तर प्रदेश में किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने देगें : मुख्यमंत्री

Posted by - August 5, 2024 0
गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार दूसरे दिन सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता…