प्रियंका वाड्रा की नियुक्ति पर बीजेपी का तंज

1470 0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने अपना सबसे बड़ा सियासी दांव खेला है. राहुल गांधी की अध्यक्षता में मिशन 2019 के लिए अब प्रियंका गांधी भी सक्रिय राजनीति में आ गई हैं । इसको लेकर अब भाजपा की प्रतिक्रया भी आ गई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रियंका को पूर्वांचल का प्रभारी बनाए जाने को परिवाद का राज्याभिषेक बताया। उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी की नाकामी की सार्वजनिक घोषणा है।

ये भी पढ़ें :-प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में हुई एंट्री 

आपको बता दें भाजपा नेता ने कहा कि प्रियंका गांधी को महासचिव बनाये जाने से यह भी साफ हो गया है कि इस चुनाव में लड़ाई कामदार बनाम नामदार का है। वे नामदार लोग हैं और उनके पास नाम के अलावा और कुछ भी नहीं है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास काम है और हम उनके काम के आधार पर चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें :-भाजपा-शिवसेना के बीच गठबंधन की संभावनाएं बढ़ीं,बाल ठाकरे स्मारक के लिए 100 करोड़ मंजूर 

वहीं, भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने भी ट्वीट कर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने लिखा कि यूपी ईस्ट के लिए प्रियंका वाड्रा (गांधी) को महासचिव के रूप से नियुक्त करना है। फिर भी चाटुकारों के लिए यह बड़ी खबर है। प्रियंका कार्ड हर चुनाव से पहले खेला जाता आया है। हर बार यह फ्लॉप साबित हुआ।

Related Post

पीएम मोदी

कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश को कांग्रेस ने बनाया एटीएम, निकल रहे नोट – पीएम मोदी

Posted by - April 10, 2019 0
गुजरात। जूनागढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपनी र विरोधी पार्टी कांग्रेस पर एक बार…
इंटरनेट

इंटरनेट के इस्तेमाल को मौलिक अधिकार न मानकर समझें दायित्व

Posted by - January 13, 2020 0
सियाराम पांडेय ‘शांत’ सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट के इस्तेमाल को मौलिक अधिकार माना है और जम्मू-कश्मीर में  इंटरनेट पर लगी…