Priyanka-Gandhi

प्रियंका गांधी रायबरेली दौरा अचानक रद्द कर लौटी दिल्ली

632 0

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका  गांधी (Priyanka Gandhi) का अचानक रायबरेली दौरा रद्द हो गया। कई कार्यक्रमों को छोड़कर वह दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। लखनऊ एयरपोर्ट से उन्होंने नौ बजे दिल्ली की फ्लाइट पकड़ ली। हालांकि लंबे अंतराल के बाद रायबरेली में प्रियंका के दौरे को लेकर पार्टीजनों में काफ़ी जोश था और कार्यकर्ता अपने मन की बात कहने को लेकर बेहद उत्साहित भी थे। लेकिन अचानक दौरा रद्द होने से रायबरेली के कांग्रेसजनों में निराशा है।

प्रियंका वाड्रा मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर थी। वह रविवार को मंदिर में दर्शन करने के बाद दिनभर अपने भुएमऊ स्तिथ आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलती रहीं। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने और बूथ व ग्राम समिति पर जोर देने को कहा।

उन्होंने बूथ और ग्राम समिति का संगठनात्मक ढांचा को तैयार करने का टिप्स देते हुए सरकार को घेरने की रणनीति बनाने की बात की। प्रियंका ने समितियों में महिलाओं की भी भागीदारी की बात कही थी।

STF ने एक लाख के इनामी को किया ढेर

प्रियंका ने कार्यक्रताओं को 20 सप्ताह 24 घंटे काम करने का मूलमंत्र दिया था। इसके बाद देर रात वह मोहनगंज में दीवार गिरने से मृतकों के परिजनों से भी मिली और सहायता का आश्वासन भी दिया। हालांकि सोमवार को उनके कई कार्यक्रम थे, जिनमें उनका आमजन, प्रतिनिधिमंडलों व अन्य कार्यक्रताओं से मिलने का कार्यक्रम था।

लेकिन अब मुलाकात न होने से सब मायूस हैं। प्रियंका वाड्रा के दौरे के रद्द होने से जहां कार्यकर्ता मायूस हैं वहीं पार्टी के पुराने नेताओं ने भी कड़ी टिप्पणी की है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने ट्वीट किया कि अमेठी का प्रभारी बनकर प्रियंका वाड्रा ने जो परिणाम राहुल गांधी को दिया था। उसकी पुनरावृत्ति 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सुनिश्चित करने में वह जुटी हैं। इसके अलावा पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सिराज मेहंदी ने भी प्रियंका वाड्रा के दौरे और रणनीति पर सवाल खड़े किए।

Related Post

water department

वाराणसी में अब पानी का वितरण ही नहीं, बिजली का उत्पादन भी करेगा जलकल विभाग

Posted by - March 23, 2023 0
वाराणसी। जलकल विभाग (Water Department) जल वितरण के साथ ही अब बिजली का भी उत्पादन करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने…
Congress

विधानसभा चुनाव में मिली हार पर कांग्रेस नाराज, तलाशेगी कमियां

Posted by - March 20, 2022 0
देहरादून: विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस (Congress) को मिली हार के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर पार्टी प्रत्याशियों तक का…
CM Dhami

सीएम धामी ने अटल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Posted by - December 25, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की…

पेगासस: कुछ छिपाने को नहीं तो इजरायल पीएम को खत लिखें मोदी- सुब्रमण्यम स्वामी

Posted by - July 21, 2021 0
भारत में पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और मोदी सरकार के मंत्रीयों की फोन टैपिंग का खुलासा करने…
Bus

योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Posted by - February 24, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने होली पर्व पर यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष…