गांधी प्रतिमा पर प्रियंका गांधी ने किया मौन प्रदर्शन, कांग्रेस के बड़े नेता रहे मौजूद

726 0

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्‍व में हजारों की संख्‍या में पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को गांधी प्रतिमा स्‍थल पर जुटे। लखीमपुर खीरी प्रकरण में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा पर मौन प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रियंका के साथ कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी मौजूद रहे।

मौन व्रत शुरू करने से पहले कांग्रेस महासचिव ने कहा कि किसानों के साथ घटी ह्रदय विदारक घटना में सरकार आरोपियों को बचाने में लगी रही, ऐसा कभी नही हुआ जैसा भाजपा राज में हो रहा। प्र‍ियंका ने कहा कि योगी सरकार उम्भा, हाथरस, उन्नाव, गोरखपुर लखीमपुर में आरोपियों के साथ खड़ी है

बता दें कि लखीमपुर खीरी में बीते दिनों हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को लखनऊ में बड़े अभियान पर उतरीं। उनकी मांग है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त किया जाए जिससे कि मामले में निष्पक्ष जांच हो सके।

इस मुद्दे पर वह हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंची और करीब एक घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। धरना खत्म होने पर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया और चली गईं। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पहले प्रियंका गांधी ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर भी मौन किया।

पार्टी प्रवक्ता अशोक सिंह के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने मौन व्रत रखा और मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस की मांग है कि पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए मंत्री इस्तीफा दें।

 

Related Post

Electricity reached Manipur Grant for the first time

गोण्डा के मनीपुर ग्रांट में पहली बार पहुंची बिजली,कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू

Posted by - April 4, 2025 0
लखनऊ/गोण्डा । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने एक बार फिर साबित किया है कि उसकी प्राथमिकता…
Maha Kumbh

मकर संक्रांति पर प्रयागराज महाकुम्भ में उमड़ी आस्था, सीएम योगी ने दी बधाई

Posted by - January 14, 2025 0
महाकुम्भ नगर/लखनऊ। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में गंगा स्नान करने वालों को मुख्यमंत्री योगी…
AK Sharma

एके शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुग्गीचौरा का किया आकस्मिक निरीक्षण, मरीजों से पूछा उनका कुशलक्षेम

Posted by - January 27, 2026 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मऊ भ्रमण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुग्गीचौरा का आकस्मिक…
Maha Kumbh changed the life of sailor Pintu Mahara's family

प्रयागराज महाकुम्भ ने बदल दी नाविक पिंटू महरा के परिवार की जिंदगी, 45 दिन में कमा डाले 30 करोड़

Posted by - March 5, 2025 0
प्रयागराज । प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) धार्मिक आस्था और अध्यात्म के साथ साथ लाखों लोगों की जीविका और कारोबार का…