Priyanka gandhi

पुलिस ज़्यादती के शिकार निषाद समुदाय से बोलीं प्रियंका- कांग्रेस लड़ेगी उनके न्याय की लड़ाई

647 0
प्रयागराज। कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Praiyanka Gandhi Vadra) रविवार को प्रयागराज (Prayagraj) जिले के बसवार गांव पहुंची. 11 फरवरी को भी प्रियंका प्रयागराज आई थीं और मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाने के बाद शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का आशीर्वाद लिया था। बीते कुछ दिनों में प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।

प्रियंका गांधी ने बसवार गांव में की नाविकों से मुलाक़ात

प्रियंका गांधी(Praiyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि आपने इस सरकार को वोट दिया, लेकिन वह भूल गई है. जो सर्कार वोट लेकर भूल जाए उसे सबक सिखाना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और वे खुद आपके लिए न्याय की लड़ाई लड़ेंगी। यहां उन्होंने पुलिस (Police) ज्यादती के शिकार नाविकों के परिवार से मुलाक़ात की और उनकी पीड़ा सुनी।इस दौरान उन्होंने निषाद समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उनकी लड़ाई लड़ेगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि आपने इस सरकार को वोट दिया, लेकिन वह भूल गई है जो सर्कार वोट लेकर भूल जाए उसे सबक सिखाना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और वे खुद आपके लिए न्याय की लड़ाई लड़ेंगी।

प्रियंका गांधी(Praiyanka Gandhi Vadra) के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधानमंडल दाल में कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा मोना और वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी भी .मौजूद थे। प्रियंका गांधी ने यमुना किनारे नाविकों के टूटे हुए नावों को भी देखा और कहा कि अगर कोई प्रताड़ित करता है तो कांग्रेस के कार्यकर्ता उनकी मदद करेंगे. प्रियंका गांधी वाड्रा यहां दोपहर 2.15 बजे तक रुकेंगी।

4 फ़रवरी को नाविकों की पुलिस से हुई थी झड़प 

गौरतलब है कि 4 फरवरी को यहां के नाविकों की पुलिस से झड़प हुई थी जिसके बाद पुलिस ने कई नाविकों व मजदूरों की पिटाई कर उनकी नावें तोड़ दी थीं। अखिलेश यादव भी इस गांव में अपनी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भेज चुके हैं। साथ ही निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी पीड़ितों से मुलाकात कर चुके हैं।

नाविक सुजीत ने दिया था गांव आने का निमंत्रण 

दरअसल, बीते 11 फरवरी को मौनी अमावस्या के दिन प्रियंका गांधी संगम स्नान के लिए प्रयागराज पहुंची थीं। जहां अरैल घाट से संगम तक प्रियंका गांधी ने सुजीत निषाद नाम के नाविक की नाव से संगम पर पहुंचकर स्नान किया था।

इस दौरान प्रियंका(Praiyanka Gandhi Vadra) ने नाविक सुजीत से जब बात कर उसके घर परिवार और रोजी-रोटी के बारे में पूछा तो सुजीत ने खुद की 3 बेटियां होने के साथ एक भाड़े की नाव चलाने के चलते परिवार का सही से भरण-पोषण न कर पाने की बात बताई थी। इसके साथ उसने बसवार गांव के निषादों और मछुआरों की पुलिस द्वारा नाव भी तोड़ दिए जाने की जानकारी देकर प्रियंका गांधी को बसवार आने का निमंत्रण भी दिया था

इस दौरान नाविक सुजीत निषाद बताते हैं कि मौनी अमावस्या के दिन प्रियंका दीदी(Praiyanka Gandhi Vadra) मेरे नाव पर संगम स्नान करने के लिए आई थीं। संगम स्नान के बाद उन्होंने मेरी नाव को भी चलाया था। बसवार में नाव को तोड़ देने की घटना हो गई थी। जिसे मैंने प्रियंका दीदी से बोला था। इसलिए प्रियंका दीदी फिर से प्रयागराज में नावों को देखने और यहां के सभी लोगों की मदद करने के लिए आ रही हैं।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने मांगी सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे की रिपोर्ट

Posted by - May 8, 2022 0
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सहारनपुर जिला प्रशासन से पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके की रिपोर्ट मांगी जिसे…
narayan sami

पुडुचेरी : कांग्रेस सरकार गिरी, विश्वास मत में हार के बाद नारायणसामी का इस्तीफ़ा

Posted by - February 22, 2021 0
पुडुचेरी । पुडुचेरी (Puducherry) विधानसभा में कांग्रेस अपना बहुमत साबित नहीं कर पाई है। स्पीकर ने ऐलान किया कि सरकार…
CM Yogi reached PGI to know the condition of Acharya Satyendra Das

आचार्य सत्येंद्र दास का कुशलक्षेम जानने पीजीआई पहुंचे सीएम योगी

Posted by - February 4, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार शाम एसजीपीजीआई पहुंचकर आचार्य सत्येंद्र दास का कुशलक्षेम जाना। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर…
CM Yogi

सीएम योगी ने प्रसाद के रूप में वितरित किया 74 किलो का लड्डू

Posted by - September 17, 2024 0
वाराणसी: सनातन धर्म के ध्वजवाहक गोरक्षपीठाधीश्वर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की आस्था को तेज बारिश भी नहीं डिगा पाई।…