‘मेट गाला’ के बाद रेड कार्पेट फेस्टिवल में नजर प्रियंका चोपड़ा

1150 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में पहली बार देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। कान्स रेड कारपेट पर प्रियंका शिमरी ब्लैक और रोज गोल्ड गाउन कलर के थाई हाई-स्लिट गाउन में नजर आई। दीपिका पादुकोण के बाद अब रेड कारपेट पर ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने एंट्री ली।

ये भी पढ़ें :-गजल गायिकी को नया आयाम देने वाले पंकज उधास का जन्मदिन आज 

आपको बता दें इससे पहले तक भारत की तरफ से ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरती नजर आई हैं। इस बार प्रियंका चोपड़ा भी अपने नए अंदाज में दिखीं। इससे पहले मेट गाला 2019 में प्रियंका अपनी अजीबो-गरीब ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुई थीं। इस फेस्टिवल में अभिनेत्री का लुक देश में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था।

ये भी पढ़ें :-सफेद गाउन पहन दीपिका पादुकोण ने रेड कार्पेट पर ली एंट्री

जानकारी के मुताबिक मेट गाला की तरह ही कान्स में भी प्रियंका के फैशनेबल स्टाइलिश ने फैंस को खूब इंप्रेस किया। रेड कार्पेट पर एंट्री लेते ही प्रियंका ने इंडियन स्टाइल में हाथ जोड़कर ‘नमस्ते’ किया। प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कान्स रेड कार्पेट लुक शेयर किया है। प्रियंका का ये लुक उनके फैंस को काफी पंसद आ रहा है।

Related Post

Amitabh Bachchan became the brand ambassador of Maha Kumbh

सीएम योगी ने अमिताभ बच्चन को बनाया महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर

Posted by - November 17, 2024 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) के प्रचार-प्रसार और इसकी दिव्यता को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत…