Pushkar Singh Dhami

मानवजाति में कथा श्रवण का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता: सीएम धामी

689 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने गुरुवार को हरिद्वार पतंजलि योगपीठ (Haridwar Patanjali Yogpeeth) में परम पूज्य मोरारी बापू के सानिध्य में आयोजित ‘श्री रामकथा’ में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने मोरारी बापू एवं पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी राम देव का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवजाति में कथा श्रवण का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिल पाता, जिन्हें मिलता है, वे बड़े भाग्यशाली होते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कथा श्रवण से मोक्ष मार्ग प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मोरारी बापू की कथा सुनने का उन्हें दूसरी बार सौभाग्य प्राप्त हुआ है, इससे पूर्व कई वर्षों पहले वे अल्मोड़ा स्थित डोल आश्रम में भी कथा श्रवण कर चुके हैं। इस दौरान पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता का आभार किया व्यक्त, कही यह बड़ी बात

Related Post

Old Age Homes

वृद्धजनों का संबल और बुढ़ापे की लाठी बन रही है योगी सरकार

Posted by - November 16, 2025 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के बेसहारा, बुजुर्गों और दिव्यांगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी…
CM Yogi inaugurates KDSG Super Specialty Hospital in Greater Noida

आयुष्मान भारत के अंतर्गत उप्र ने अब तक सर्वाधिक 5 करोड़ 60 लाख से अधिक गोल्डन कार्ड बनाए: सीएम

Posted by - March 5, 2026 0
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में केडीएसजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ किया।…
benefits of farmer rail scheme

मन की बात : कोरोना काल में किसान बने बड़ा सहारा, जानिए किसान रेल स्कीम के यह फ़ायदे

Posted by - August 9, 2020 0
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात में ‘किसान रेल’योजना के बारे में बताया है। ऑस योजना…