mallikrjun Khadge

निजीकरण के खिलाफ राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का मुद्दा राज्यसभा में गूंजा

914 0
नई दिल्ली । राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आज दूसरा दिन है। यह बैंकों के निजीकरण (Privatization) के खिलाफ हो रही है। यह मुद्दा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सदन में उठाया। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समस्या के समाधान की मांग की।

 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण  (Privatization) के खिलाफ दो दिवसीय हड़ताल का मुद्दा मंगलवार को संसद में गूंजा। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मुद्दे को उठाते हुए समस्या के समाधान के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बयान देने की मांग की।

उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए खड़गे ने कहा कि कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से बैंकों का कामकाज ठप्प पड़ गया है और आम जनता से लेकर कोराबारी तक इससे परेशान हैं।

उन्होंने कहा, ‘देश भर में लगभग 12 राष्ट्रीयकृत बैंक हैं और इनकी एक लाख शाखाएं हैं। इनमें करीब 13 लाख लोग काम करते हैं और 75 करोड़ से ज्यादा खातेदार हैं। ये खातेदार भी बैंक के हितधारक हैं और उनके पूछे बगैर सरकार ने निजीकरण का फैसला कर लिया।’

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ‘गलत नीतियों और अंधाधुंध निजीकरण’ के चलते आज यह स्थिति पैदा हुई है और उनक रोजी-रोटी पर भी संकट उत्पन्न हो गया है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता खड़गे ने कहा कि वर्ष 2008 में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संकट आया था तब राष्ट्रीयकृत बैंकों के कारण ही भारत की अर्थव्यवस्था संभली थी।

उन्होंने कहा, ‘आज बैक कर्मचारी रास्तों पर बैठे हैं। हड़ताल कर रहे हैं। उनकी समस्या को सुलझाने के लिए वित्त मंत्री को यहां बयान देना चाहिए।’

ज्ञात हो कि नौ यूनियनों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 15 और 16 मार्च को हड़ताल का आह्वान किया है। ये नौ बैंक यूनियनें हैं…एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीओसी, एनओबीडब्ल्यू और एनओबीओ।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने पेश आम बजट में सरकार की विनिवेश योजना के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के निजीकरण (Privatization)  की घोषणा की थी।

Related Post

cm dhami

सीएम धामी ने दिव्यांगजनों को किया कृत्रिम अंग वितरण

Posted by - October 10, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ( CM Dhami) ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम…
CM Bhajan Lal

सीएम भजनलाल ने दी सौगात: कृषि उपज मंडियों में 6 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी

Posted by - January 13, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal ) के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषकों की आय में वृद्धि कर उनके…
स्कूल शिक्षा बजट

स्कूल शिक्षा बजट में 3000 करोड़ रुपये की कटौती अनुचित : अभिजीत बनर्जी

Posted by - January 11, 2020 0
नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने आगामी बजट में स्कूल शिक्षा बजट में 3000 करोड़ रुपये की कटौती…
CM Vishnudev Sai

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल प्रदेश के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के जरिए दी बधाई

Posted by - March 7, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने  संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में…
CM Bhajanlal Sharma

आमजन को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: सीएम भजनलाल

Posted by - June 1, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन को भयमुक्त…