कोरोना वायरस सैम्पल जांच

कोरोनावायरस की जांच अब निजी लैब कर सकेंगे, मिली अनुमति

1025 0

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का जल्द से जल्द पता लगाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निजी पैथोलॉजी लैब्स को कोरोना की जांच करने की अनुमति देने का फैसला किया है।

निजी लैब को इसकी अनुमति देकर जांच के कार्य में दोगुनी तेजी लाने का किया जा रहा है प्रयास

मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि अभी सिर्फ सरकारी लैब को ही कोरोना वायरस की जांच करने की अनुमति है। परंतु निजी लैब को इसकी अनुमति देकर जांच के कार्य में दोगुनी तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है।

जेल में बंद आजम खान को राहत, दो मामलों में जमानत मंजूर

मंत्रालय ने कहा कि करीब 60 निजी लैब को जल्द ही इसके लिए दी जा सकती है अनुमति 

मंत्रालय ने कहा कि करीब 60 निजी लैब को जल्द ही इसके लिए अनुमति दी जा सकती है। अभी तक सिर्फ सरकारी लैब को ही कोरोना की जांच की अनुमति है। सरकार की योजना है कि इस वायरस की जांच के लिए लैब की संख्या दोगुनी की जाए। अधिकारी ने कहा कि हम ऐसे लैबों के नाम तय करने जा रहे हैं। इसे लेकर काम तेजी से चल रहा है। कोविड-19 के लिए सरकारी लैबों में मुफ्त जांच की जा रही है।

अभी 60 हजार टेस्टिंग किट मौजूद  और दो लाख ऑर्डर किए गए

आईसीएमआर में महामारी एवं संचारी रोग के प्रमुख रमन आर. गंगाखेड़कर ने बताया कि कोरोना टेस्ट की क्षमता को लेकर कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि हमारे पर 52 लैब हैं। भारत मौजूदा वक्त में रोजाना करीब 10 हजार टेस्ट कर सकता है। अभी रोजाना करीब 600 सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी 60 हजार टेस्टिंग किट मौजूद हैं और दो लाख ऑर्डर किए गए हैं।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने अमित शाह से की भेंट, पैक्स धनराशि बढ़ाने का किया आग्रह

Posted by - August 6, 2022 0
नई दिल्ली/ देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित…
Gangotri Dham

गंगोत्री धाम में चलाया गया बृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान

Posted by - May 20, 2023 0
गंगोत्री/उत्तरकाशी। नमामि गंगे, गंगा विचार मंच एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में शनिवार को गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) में बृहद…
CM Dhami

भूस्खलन से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए पूर्वानुमान प्रणाली को और अधिक विकसित करना होगा: मुख्यमंत्री

Posted by - September 10, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से राज्य में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने आई भारत सरकार की…
CM Nayab Singh Saini

नारायणगढ़ में स्थापित हाेगी अत्याधुनिक सहकारी चीनी मिल : नायब सैनी

Posted by - November 21, 2024 0
गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में सहकारिता आंदोलन की…