herbal gulal

ब्रज के रंगोत्सव पर उड़ेगा कैदियों का बनाया हर्बल गुलाल

380 0

मथुरा। विश्व प्रसिद्ध ब्रज के रंगोत्सव पर इस बार कैदियों द्वारा तैयार हर्बल गुलाल (Herbal Gulal) उड़ेगा। मथुरा के जिला कारागार में बंद छह कैदियों द्वारा होली के लिए हर्बल गुलाल तैयार किया गया है, जो ईको फ्रेंडली के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी अनुकूल है।

योगी सरकार (Yogi Government) की इस पहल से जेल में निरुद्ध कैदी आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशभर के कारागारों में कौशल विकास मिशन के माध्यम से कैदियों को स्वावलंबी बनाया जा रहा है। मथुरा की जिला कारागार में भी जेल प्रशासन कौशल विकास मिशन के तहत कैदियों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिलाकर आत्मनिर्भर बनाने में जुटा हुआ है।

ब्रज की होली को और खास बनाने के लिए मथुरा जेल में बंद छह कैदी खास गुलाल तैयार करने में जुटे हैं। यहां अरारोट में सब्जियों को मिलाकर हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है। हर्बल गुलाल (Herbal Gulal)  बनाने के लिए अरारोट में पालक को पीसकर उसमें से हरा रंग निकाल कर इसे तैयार किया जा रहा है। इसी तरह मेथी को पीसकर हल्का हरा रंग, चुकंदर को पीसकर लाल रंग, हल्दी पाउडर का प्रयोग कर पीला गुलाल तैयार किया जा रहा है। इसमें खुशबू बनी रहे इसके लिए इत्र मिलाया जा रहा है।

मथुरा जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि होली का त्योहार आते ही हर साल जेल में कई कुंतल गुलाल तैयार किया जाता है। जेल में बंद कैदी सोनू, सनी, रिंकू, अशरफ, विजय, हरेंद्र सिंह कई दिनों से हर्बल गुलाल तैयार करने में लगे हुए हैं। ब्रज में होली 40 दिनों तक खेली जाती है। यहां होली की शुरुआत बसंत पंचमी से हो जाती है। बसंत पंचमी से रंग गुलाल उड़ना शुरू होता है। 27 फरवरी को लड्डू मार और 28 फरवरी को बरसाने में लट्ठ मार होली मनाई जाएगी। एक अनुमान के मुताबिक, होली पर ब्रज में हर साल हजारों कुंतल गुलाल उड़ाया जाता है।

आत्मनिर्भर हो रहे बंदी

जिला जेल में बन रहा गुलाल आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भी जेल प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में कैदियों के बनाए जा रहे गुलाल पर करीब 180 रुपये प्रति किलो की लागत आ रही है। इस गुलाल को 200 रुपये किलो के हिसाब से बिक्री किया जाएगा। गुलाल के 100-100 ग्राम के पैकेट जेल के मुख्य द्वार पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। इससे कारागार में बंद कैदियों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, जिससे वे जब भी जेल से रिहा हों, तो समाज के बीच रहकर अच्छा व्यवहार कर सकें। साथ ही अपने और अपने परिवार का पालन-पोषण अच्छे से कर सकें।

क्रिएटिविटी दिखा रहे बंदी

ऐसा पहली बार नहीं है जब उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद कैदी इस तरह की क्रिएटिविटी दिखा रहे हैं। ये कैदी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान की पोशाक बनाते हैं तो रक्षा बंधन पर इको फ्रेंडली राखी बनाते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे कौशल विकास मिशन कार्यक्रम के तहत कैदियों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। बता दें कि वर्तमान में मथुरा जिला कारागार में करीब 1700 कैदी बंद हैं।

Related Post

Shyama Charan Gupta

पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में थे भर्ती

Posted by - April 10, 2021 0
नई दिल्ली। प्रयागराज के उद्योगपति व पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता (Shyama Charan Gupta) का शुक्रवार की रात को निधन हो…
Maha Kumbh

महाकुम्भ से विदा हुए सनातन के संरक्षक दंडी स्वामी संत, संगम में किया महाकुम्भ का आखिरी स्नान

Posted by - February 15, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) अपने समापन की तरफ अग्रसर है। बसंत पंचमी के अमृत स्नान के बाद पहले…
Yogi_Adityanath with suresh khanna

‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना का आकार है UP Budget 2021-22 : सीएम योगी

Posted by - February 22, 2021 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार इस कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट विधानसभा में पेश…
CM Yogi

ट्विटर पर छाया #YogiModelAgainstCrime

Posted by - October 27, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपराधों के खिलाफ जो जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई…