Prisoners

अब कैदियों के खाते में जाएगी उनकी मेहनत की कमाई

442 0

कानपुर (कान्हापुर)। योगी सरकार (Yogi Sarkar) की पारदर्शी नीतियों के चलते अब जिला कारागार में सजा काट रहे कैदियों (Prisoners)  के बैंक खाते में उनकी कमाई जाएगी। लगभग चार सौ कैदियों का बैंक खाता खुला है। यह कौशल विकास मिशन और जिला कारागार विभाग के बीच हुए अनुबंध पर खोला गया है। जेल के अन्दर उनके द्वारा अर्जित की राशि अब उनके सीधे खाते में भेजी जाएगी।

यह जानकारी रविवार को कानपुर जेल अधीक्षक डॉ.बी.डी. पाण्डेय ने देते हुए बताया कि जिला कारागार में कैदियों (Prisoners)  के आधार कार्ड बनवाए गए। कुछ के आधार कार्ड में सुधार कराया गया। जेल में बंद कैदी जेल के अंदर ही परिश्रम करके काम करते हैं, उसके लिए उन्हें मेहनताना दिया जाता है। कैदियों द्वारा कमाई गई धनराशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी, शासन के निर्देश पर कैदियों का बैंक खाता खुलवाए गए।

उन्होंने बताया कि जेल में बंद कैदियों (Prisoners)  में तीन सौ ऐसे कैदी थे, जिनका आधार कार्ड नहीं बना था, उनका नया बनवाया गया। 291 लोगों के आधार कार्ड अपडेट कराए गए है। शहर की स्टेट बैंक मुख्य शाखा में कैदियों के बैंक खाता खुलवाने का काम भी कराया गया है।

Related Post

सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की भगोड़ा घोषित, गैर जमानती वारंट जारी

Posted by - August 3, 2021 0
यूपी में बसपा सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की को भगोड़ा घोषित किया गया है, गिरफ्तारी…
CAA के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव

केरल के राज्यपाल बोले- CAA के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव करने का कोई कानूनी आधार नहीं

Posted by - January 2, 2020 0
केरल। केरल में पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार ने बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को रद्द करने के…
कैलाश विजयवर्गीय

ममता को बेदखल नहीं किया तो बंगाल में हो जाएगा आईएस का प्रवेश -कैलाश विजयवर्गीय

Posted by - April 28, 2019 0
हावड़ा । रविवार यानी आज हावड़ा में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे बीजेपीके नेता कैलाश विजयवर्गीय…