RIMS में इलाजरत कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

694 0

झारखंड की राजधानी रांची स्थित राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, रिम्स (RIMS) में भर्ती एक कैदी रविवार को सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद 35वर्षीय कृष्ण मोहन झा को पेट दर्द और नाक से खून आने समेत कई अन्य समस्याओं के बाद इलाज के लिए रिम्स लाया गया। उसे मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। डॉ0 सीबी शर्मा की टीम उसका इलाज करने में जुटी थी। रविवार सुबह कैदी कृष्ण मोहन झा दो सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भागने में सफल रहा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कैदी शौच जाने के बहाने से दोनों सुरक्षाकर्मियों को चकमा दिया और हथकड़ी के साथ फरार हो गया। बताया गया है कि फरार कैदी कोयल शंख जोन का पूर्व नक्सली जोनल कमांडर था।

अपने नहीं, 40 लाख से अधिक लोगों के लिए बनाए घर : सीएम योगी

कृष्ण मोहन झा का नाम अभय जी उर्फ विकास जी है। कैदी पिछले 5 वर्षां से जेल में बंद था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बरियातू पुलिस ने कैदी की सुरक्षा में तैनात जवान से पूछताछ की। वहीं फरार कैदी की तलाश के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है।

पुलिस रिम्स में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। इसके अलावा शहर के अन्य थानों के पुलिसकर्मियों को भी इस घटना की सूचना दी गयी हैं। चेकिंग अभियान के दौरान कैदी को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Related Post

सोनिया गांधी ले सकती हैं बड़ा फैसला, अधीर रंजन की जगह क्या लोकसभा में पार्टी के नेता शशि थरूर या मनीष तिवारी होंगे?

Posted by - July 4, 2021 0
कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बड़ा फैसला लेने का निर्णय किया है। बता दें कि वह…
Yedurappa

ऑपरेशन कमल : हाईकोर्ट ने सीएम येदियुरप्पा के खिलाफ जांच की अनुमति दी

Posted by - March 31, 2021 0
बेंगलुरु। ऑपरेशन कमल ऑडियो टेप केस में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा( (CM Yediyurappa) को झटका लगा है। कर्नाटक हाईकोर्ट…
CM Bhajan lal Sharma

किसानों का कल्याण और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

Posted by - March 19, 2025 0
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार 30 मार्च को राजस्थान…
PRIYANKA GANDHI

PM मोदी 22 साल की एक लड़की के Tweet से दुखी हैं, लेकिन असम की बाढ़ से नहीं: प्रियंका गांधी

Posted by - March 21, 2021 0
जोरहाट । कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर तीखा हमला करते…
Dhami

चारधाम यात्रा में हेल्थ एटीएम होने से श्रद्धालुओं को होगी सुविधा : धामी

Posted by - March 25, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) में हेल्थ एटीएम की सुविधा होने से श्रद्धालुओं को…