PM Modi

राष्ट्रपति चुनाव 2022: पीएम मोदी व सीएम योगी सहित कई नेताओं ने डाला वोट

506 0

नई दिल्ली: देश के 15वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए आज 18 जुलाई सोमवार 10 बजे से वोटिंग शुरू हो गई और यह मतदान 5 बजे तक चलेगा। इसमें विधायक और लोकसभा-राज्यसभा के उम्मीदवार मतदान करेंगे। राज्यों के विधानसभा और संसद भवन में मतदान हो रहा। इस मतदान में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ में अपना वोट डाला। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद मनमोहन सिंह ने संसद में भारत के राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में वोट डाला। इसके अलावा कई बड़े दिग्गज नेताओ ने अभी तक अपना मतदान किया है।

चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय है। संसद भवन में प्रथम तल पर कमरा नं- 63 में वोटिंग हो रही है। वोटिंग 10 बजे से 5 बजे तक बैलेट पेपर से होगी।

LoC के पास अचानक से हुआ ग्रेनेड धमाका, एक अधिकारी और JCO शहीद

Related Post

CM Nayab Singh Saini

राज्य बजट में शिक्षा क्षेत्र पर किया जाएगा विशेष फोकस: मुख्यमंत्री सैनी

Posted by - March 5, 2025 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ महत्वपूर्ण…
कोरोनावायरस

कोरोनावायरस : आईएमएफ व विश्व बैंक ने सदस्य देशों को दिया मदद का आश्वासन

Posted by - March 3, 2020 0
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से निपटने में सदस्य देशों को मदद…
Mini Nandini Krishak Samridhi Yojana

‘मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना’ के जरिए प्रदेश में ‘दुग्ध क्रांति’ लाएगी योगी सरकार

Posted by - October 25, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने एवं गौ पालकों को सशक्त बनाने के…