CM Yogi

गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे राष्ट्रपति, सीएम योगी ने किया स्वागत

516 0

गोरखपुर: राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द (President Ramnath Kovind) शनिवार को अपनी धर्मपत्नी व देश की प्रथम महिला नागरिक सविता कोविन्द, पुत्री स्वाति कोविन्द के साथ गोरखपुर एयरपोर्ट (Gorakhpur airport) पहुंचे। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला सर्किट हाउस पहुंचा। वहां आराम करने के बाद वह शाम 4.45 बजे गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए गीता प्रेस, गोरखनाथ मंदिर एवं नौकायन पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम कराए गए हैं।

गीता प्रेस में के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रपति:

राष्ट्रपति करीब 4.45 बजे गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे । गीता प्रेस में होने वाले कार्यक्रम के मंच पर राष्ट्रपति, उनकी पत्नी, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति यहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे।

बाबा गोरखनाथ के चरणों में नवाएंये शीश:

गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण भी करेंगे। राष्ट्रपति गोशाला भी जा सकते हैं और वहां लाइट एंड साउंड शो भी देखेंगे।

बीजेपी ने लोकसभा उपचुनाव की जारी की लिस्ट, आजमगढ़ से लड़ेंगे निरहुआ

रामनाथ कोविद दूसरे राष्ट्रपति हैं जो गीता प्रेस जाएंगे:

गीताप्रेस के मुख्य द्वार व लीला चित्र मंदिर का उद्घाटन प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 1955 में किया था। उनके बाद राम नाथ कोविन्द पहले राष्ट्रपति हैं, जो आज गीताप्रेस में आ रहे। वह लीला चित्र मंदिर में सायं पांच बजे देवी देवताओं का दर्शन करने के बाद आम जन को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन के दृष्टिगत तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

टारगेट किलिंग के बीच 177 कश्मीरी पंडित टीचरों का ट्रांसफर, घाटी में जिला मुख्यालय भेजे गए

Related Post

CM Yogi

वर्ष भर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी वर्षः मुख्यमंत्री

Posted by - December 14, 2024 0
लखनऊ। सिख धर्म के नवम् गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी का 350वां वर्ष पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। एक वर्ष…
CM Yogi

किसानों को हर परिस्थिति में आगे बढ़ने का अवसर दे रही डबल इंजन की सरकारः सीएम

Posted by - February 17, 2024 0
लखनऊ : यूपी संभावनाओं वाला प्रदेश है। भारत की आबादी का 16 फीसदी हिस्सा अकेले यूपी में निवास करता है। उत्तर…
pm modi in banagal

बंगाल के बांकुरा में बोले पीएम मोदी- 10 साल बंगाल के भाग्य के साथ खेल ही हुआ है

Posted by - March 21, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। सुवेंदु अधिकारी के पिता…
तुलसी गबार्ड

अमेरिकी मीडिया ने हिन्दुओं के खिलाफ छेड़ रखा है दुर्भावना का अभियान : तुलसी गबार्ड

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बारे में पश्चिमी देशों की मीडिया में भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण रिपोर्टिंग कर…