राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आज AIIMS में हो सकती है बाइपास सर्जरी

825 0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) की हालत स्थिर है और उन्हें आगे की जांच के लिये एम्स ले जाया गया जहां मंगलवार को उनकी बाइपास सर्जरी की जा सकती है। राष्ट्रपति भवन के बयान में यह जानकारी दी गई थी। राष्ट्रपति भवन ने कहा था, ‘नियमित मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों द्वारा राष्ट्रपति महोदय की देखरेख की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है एवं विशेषज्ञ उनकी देखरेख कर रहे हैं।’
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind ) को सीने में तकलीफ होने के बाद स्वास्थ्य जांच के लिये सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल लाया गया था जिसके बाद वह AIIMS में रेफर किए गए।

बता दें राष्ट्रपति रामनाथ(President Ramnath Kovind )  कोविंद को 27 मार्च की दोपहर को दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया। जांच करने के बाद डाक्टरों ने उन्हें बाइपास सर्जरी कराने की सलाह दी, जो 30 मार्च को सुबह में होने की संभावना है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति कोविंद को शुक्रवार सुबह सीने में तकलीफ होने के बाद स्वास्थ्य जांच के लिये सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल लाया गया था।

अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था, ‘ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind )  की हालत स्थिर है। उन्हें आगे की जांच के लिये एम्स (AIIMS) रेफर किया गया है।’

रक्षा मंत्री ने जाना हाल

राष्ट्रपति(President Ramnath Kovind )  के अस्पताल जाने के बाद राष्ट्रपति भवन के ट्वीट में कहा गया था, ‘नियमित मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों द्वारा राष्ट्रपति (President Ramnath Kovind )  महोदय की देखरेख की जा रही है। उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी लेने वाले सभी शुभचिंतकों के प्रति राष्ट्रपति ने धन्यवाद व्यक्त किया है।’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को राष्ट्रपति(President Ramnath Kovind )  के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल गए थे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी ट्वीट कर राष्ट्रपति के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की गई थी।

बता दें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद(President Ramnath Kovind )  ने हाल ही में कोरोना रोधी टीके की हली खुराक ली थी। कोविड रोधी टीका लगवाने के लिए वह अपनी बेटी के साथ अस्पताल गए थे। इस दौरान उन्होंने सभी से टीका लगवाने की अपील की थी और कोविड का अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर सामना कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों की प्रशंसा की थी और आभार जताया था।

Related Post

cm yogi

देश कमजोर हुआ तो सनातन के समक्ष होगा अस्तित्व का संकटः योगी

Posted by - February 9, 2026 0
सीतापुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को तपोधाम सतगुरु गिरधारी नाथ जी महाराज तपोधाम आश्रम में मूर्ति स्थापना दिवस…
CM Bhajanlal

सीएम भजनलाल ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत के लिए दी स्वीकृति

Posted by - November 10, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त सरकारी परिसम्पत्तियों की तात्कालिक मरम्मत के लिए 1,012 करोड़ 92…
dairy

योगी सरकार का नया मॉडल : गांव की महिलाएं अब तकनीक के जरिए करेंगी दुग्ध व्यापार

Posted by - May 8, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम अब तकनीक के नए…
Rajnath Singh

भारत दौरे पर कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह से की मुलाकात

Posted by - April 9, 2021 0
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने आज कजाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल नुरलान येर्माबायेव के साथ…