CM Dhami

इगास पर स्थानीय उत्पादों को अपनों को दें भेंट: सीएम धामी

552 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में बेडू ग्रूप के सदस्यों ने स्थानीय उत्पादों की सामग्री के साथ भेंट कर इगास पर्व पर राजकीय अवकाश घोषित करने पर आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बेडू ग्रुप के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वोकल फ़ॉर लोकल मुहिम की सार्थकता बताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इगास को लेकर इस बार कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इगास पर्व की सार्थकता तभी है जब हम इसे अपनी संस्कृति, प्रकृति और उत्पादकता से जोड़ें। हमें इगास पर्व को उत्पादकता से जोड़ना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पारम्परिक व्यंजनों को प्रचार और पहचान भी मिलेगी और नई पीढ़ी का इन व्यंजनों से भी परिचय हो सकेगी। इसके साथ ही पारंपरिक बाल मिठाई, सिंगोरी सहित अन्य मिठाइयों से एक-दूसरे का मुंह मीठा करें तो इससे अच्छी बात कुछ और नहीं हो सकती। इससे ना सिर्फ स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि इससे जुड़े लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी।

प्रसून जोशी ने सीएम धामी से की भेंट

बेडू ग्रुप से जुड़े दया शंकर पांडेय, अवधेश नौटियाल एवं अमित अमोली ने मुख्यमंत्री को बताया कि उत्तराखंड के लोकपर्व इगास पर समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख लोगों को बेडू के शुद्ध हर्बल उत्पादों के साथ ही रोट,अरसे और सिंगोरी मिठाई की कंडी बनाकर समूण के तौर पर देने का अभियान चलाया है।

Related Post

केरल के वाटकारा की 77 वर्षीय मिनाक्षी अम्मा भारत के सबसे पुराने मार्शल आर्ट को आगे बढ़ाने में जी-जान से जुटी हैं

Posted by - July 19, 2021 0
केरल के वाटकारा की रहने वाली 77 साल की मिनाक्षी अम्मा भारत के सबसे पुराने कलारीपयट्‌टू युद्ध कौशल की अग्रदूत…
Rajnath Singh

जहां सारी उम्मीद खत्म होती है, वहां से शुरू हो जाती है मोदी की गारंटी: राजनाथ सिंह

Posted by - March 9, 2024 0
रायपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने किसान महासम्मेलन (Kisan Mahasammelan) को संबोधित करते हुए कहा कि 25…
Project Nanda-Sunanda

34 बेटियों की बाधित शिक्षा जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा से पुनर्जीवित

Posted by - February 13, 2026 0
देहरादून: कलेक्ट्रेट परिसर में प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ (Project Nanda-Sunanda) के 13वां संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सविन बसंल…