Prayagraj Railway Division

मौनी अमावस्या के महापर्व पर प्रयागराज रेल मण्डल ने रिकॉर्ड 222 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों का किया संचालन

206 0

महाकुम्भ नगर। सनातन आस्था के महापर्व महाकुम्भ (Maha Kumbh) के सबसे बड़े अमृत स्नान मौनी अमावस्या पर्व पर 8 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में स्नान किया। पिछले कई दिनों से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन प्रयागराज से हो रहा था। प्रयागराज रेल मण्डल (Prayagraj Railway Division) ने श्रद्धालुओं के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए बुधवार को रिकॉर्ड 222 मेला स्पेशल ट्रेनों के साथ 360 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया। प्रयागराज रेलवे के सभी स्टेशनों से मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन पूरे दिन किया जाता रहा।

नियमित ट्रेनों के साथ दौड़ीं रिकॉर्ड स्पेशल ट्रेनें

प्रयागराज रेल प्रशासन (Prayagraj Railway Division) ने मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए विशेष प्रबंध किये थे। प्रयागराज रेल मण्डल और शहर के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी आश्रय स्थल, होल्डिंग एरिया के साथ आसान टिकट वितरण की व्यवस्था की गई थी।

तीर्थयात्रियों के सुरक्षित प्रवेश और निकास के लिए जीआरपी और सिविल पुलिस की संयुक्त कार्ययोजना के अनुरूप कार्य किया गया। साथ ही करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके गंतव्य स्टेशन तक पहुंचाने के लिए प्रयागराज रेल मण्डल ने रिकॉर्ड 222 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। रेल प्रशासन ने बताया कि नियमित ट्रेनों के साथ शहर के सभी स्टेशनों से 360 से अधिक ट्रेनें चलाई गईं।

सभी स्टेशनों से चली स्पेशल गाड़ियां

प्रयागराज रेल प्रशासन (Prayagraj Railway Division) ने बताया कि महाकुम्भ में मौनी अमावस्या के पर्व पर एनसीआर के प्रयागराज जंक्शन से 104, छिवकी से 23, नैनी से 17और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से 13 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन हुआ।

जबकि प्रयागराज परिक्षेत्र में एनआर के प्रयाग स्टेशन से 23, फाफामऊ स्टेशन से 05 और पूर्वोत्तर रेलवे के रामबाग स्टेशन से 09 तथा झूंसी स्टेशन से 28 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। शहर में एनसीआर के स्टेशनों से 05 विस्तारित ट्रेनें, 05 रिंगरेल, 03 लंबी दूरी की गाड़ियां और गैर टाइम टेबल की 69 ट्रेनें चलायी गई।

सुबह से एक्टिव हुए होल्डिंग एरिया

प्रयागराज रेल प्रशासन (Prayagraj Railway Division) ने बताया की सुबह 08 बजे के आस पास श्रद्धालुओं की संख्या जैसे ही बढ़नी शुरू हुई, खुसरोबाग स्थित होल्डिंग पॉइंट को ऑपरेट कर दिया गया था। सिविल पुलिस की मदद से श्रद्धालुओं को खुसरोबाग से गाइडेड तरीके से प्रयागराज स्टेशन ला कर उनके गंतव्य स्टेशन की ट्रेनों में बोर्ड कराया गया।

एनसीआर के महाप्रबंधक उपेन्द्र जोशी वॉर रूम से और मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी कंट्रोल रूम से लगातार स्थिति की मानिटरिंग करते रहे ।

Related Post

Ayodhya

Year Ender: अयोध्या में एक साल में हुए बड़े स्तर पर विकास कार्य, रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प

Posted by - December 25, 2023 0
लखनऊ। पावन सप्तपुरियों में से एक और धरती की अमरावती कही जाने वाली अवधपुरी का गौरव लौटने लगा है। पांच…
Project Alankar

योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ बना दूसरे प्रदेशों के लिए मॉडल

Posted by - May 25, 2025 0
नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
CM Yogi

जीएसटी रिफॉर्म से होने वाले लाभ को व्यापारी से लेकर ग्राहकों तक पहुंचाए जनप्रतिनिधि- मुख्यमंत्री

Posted by - September 20, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश सरकार में शामिल एनडीए के…
CM Yogi

आय बढ़ाने में भी वेटलैंड्स की अहम भूमिका: सीएम योगी

Posted by - February 2, 2025 0
गोंडा/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भूजल संरक्षण, सिंचाई-पेयजल की उपलब्धता, बाढ़ व सूखे पर नियंत्रण, कार्बन…