प्रयागराज में शौच के लिए गई नाबालिग के साथ गैंग रेप, बेहोशी की हालत में मिली

915 0

संगम नगरी प्रयागराज में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। करछना थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव में गैंगरेप का एक मामला सामने आया है। प्रयागराज में एक बार फिर से अपराधियों के अपराध बढ़ने शुरू हो गए हैं और पुलिस उन्हें रोकने में नाकाम साबित है। हाल ही का यह ताज़ा मामला करछना थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव का है, जहां शौच के लिए खेत में गई दलित नाबालिग किशोरी के साथ एक ही समुदाय के लोगों ने बारी-बारी से रेप किया।

रेप के बाद जब लड़की बेहोश हो गई तो आरोपी उसे वहाँ छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने किशोरी को बेहोशी की हालत में देख घरवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन नाबालिग को अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे SP यमुनापार ,सीओ समेत प्रभारी निरीक्षक करछना के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। प्रथम दृष्टया मामला गैंगरेप से जुड़ा होने की वजह से पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। पीड़िता की ओर से मिले बयान के आधार पर दो अभियुक्तों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

SP ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने मंगलवार देर रात हिरासत में ले लिया है। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि यदि नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप की पुष्टि हो जाती है तो पुलिस पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएगी और पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी। फिलहाल दो समुदायों के बीच का मामला होने की वजह से गांव में तनाव की स्थिति बनी है ।

Related Post

Makar Sankranti Snan

षटतिला एकादशी, मकर संक्रांति स्नान के लिए संगम में उमड़ा आस्था का ज्वार

Posted by - January 15, 2026 0
प्रयागराज। प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित माघ मेले का दूसरा बड़ा स्नान पर्व ‘मकर संक्रांति’ (Makar Sankranti) माघ मेला…
Special Children

स्पेशल बच्चों के लिए विद्यालयों में लगेगा स्पेशल मेडिकल एसेसमेंट कैंप

Posted by - June 6, 2023 0
लखनऊ। विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों (दिव्यांग बच्चों) (Special Children) को मेडिकल टेस्ट, सलाह और दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए अब…