Prasoon Joshi

प्रसून जोशी ने सीएम धामी से की भेंट

618 0

देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तराखण्ड को देवभूमि के साथ संस्कृति साहित्य एवं कला की भूमि बताते हुए राज्य में इन विधाओं को विस्तार दिये जाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में  फिल्म सिटी खोलने के विचार को भी आगे बढ़ाये जाने की जरूरत है। उन्होंने राज्य में साहित्य एवं ललित कला केंद्रों  की सम्भावनाओं पर ध्यान देने को कहा है ताकि राज्य के युवाओं को फिल्मों के साथ ही साहित्य एवं लोक संस्कृति एवं लोक कला की विभिन्न विधाओं  से जुड़ने का अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवा सकारात्मक सोच के साथ राज्य की लोक परम्पराओं एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ सकें, यह हमारा प्रयास होना चाहिए।

मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से केन्द्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष  प्रशून जोशी (Prasoon Joshi) ने भेंट की।   प्रदेश में फिल्म निर्माण, गीत संगीत नाट्य संस्कृति एवं साहित्य की विभिन्न विधाओं को बढ़ावा देने से सम्बन्धित विषयों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण राज्य है। हमारे युवा हमारी सांस्कृतिक परम्पराओं के संवाहक बने, इस दिशा में भी प्रयासों की उन्होंने जरूरत बतायी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि निर्माणाधीन कल्चरल सेन्टर एवं म्यूजियम को शीघ्र अन्तिम रूप देने के साथ इसके प्रभावी उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसे आयोजनों की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाये जिससे देश व दुनिया में विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की पहचान बनाने वाले सहभागी बन सके। हमारे यहां आने वाले करोड़ो लोग भी हमारे इन प्रयासों से प्रदेश की संस्कृति, कला एवं लोक विधा से जुड़ सकेंगे।

पिछले साढ़े 5 वर्षों में मेट्रो से लेकर एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट की हुई शुरुआतः सीएम योगी

केन्द्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष  प्रसून जोशी ने सुझाव दिया कि उत्तराखण्ड फिल्म निर्माण के साथ सांस्कृतिक पहचान की संभावनाओं वाला प्रदेश है। भविष्य के दृष्टिगत यहा फिल्म इंस्टीट्यूट की स्थापना पर ध्यान दिये जाने से राज्य के युवा फिल्म निर्माण की  विभिन्न विधाओं से जुड़ सकेंगे तथा इस क्षेत्र में हो रहे नवाचारों से भी परिचित हो सकेंगे। उन्होंने राज्य में लोक सस्कृति संगीत नाट्य एवं साहित्य से जुड़े विषयों को व्यापकता प्रदान करने के लिये तीन दिवसीय फेस्टिवल आयोजित करने का भी सुझाव मुख्यमंत्री को दिया।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन में देश व विदेशो में रह रहे इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की भागीदारी से इसे और अधिक व्यापकता मिलेगी तथा लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़ने में भी मदद मिलेगी।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव  अभिनव कुमार, महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी, निदेशक संस्कृति  बीना भट्ट, उप निदेशक  नितिन उपाध्याय के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Uttarakhand becomes leading state in solar energy

उत्तराखंड ने सौर ऊर्जा स्थापना में 01 गीगावाट का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया

Posted by - February 18, 2026 0
उत्तराखंड ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए राज्य में स्थापित सौर ऊर्जा (Solar Energy)…
Savin Bansal

नियत समय में हो जाना चाहिए निर्माण पूर्ण जिला प्रशासन नियत समय स्वयं करेंगे कार्य प्रगति की मॉनिटिरिंगः डीएम

Posted by - September 26, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) ने भंडारीबाग रेलेवे ओवरब्रिज कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने कार्यों की…
This chariot will act as a public awareness campaign: CM Dhami

यह रथ एक जन-जागरूकता अभियान के रूप में कार्य करेगा: धामी

Posted by - January 24, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में समर्पण सोसाइटी फॉर हेल्थ रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा…
DM Savin Bansal

जिला प्रशासन का माइक्रोप्लान होता दिख रहा कामयाब, बच्चे ले रहे शिक्षा में रूचि

Posted by - May 30, 2025 0
देहरादून : मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के सतत् प्रयासों से भिक्षावृत्ति, बाल मजदूरी से…
pushkar

मुख्यमंत्री और ऋतु खंडूड़ी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट का किया स्वागत

Posted by - March 29, 2022 0
देहरादून: राज्यपाल अभिभाषण से पहले विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु…