Pramod Sawant

गोवा में प्रमोद सावंत का कल होगा राजतिलक, पीएम होंगे शामिल

746 0

पणजीः उत्तर प्रदेश में 25 मार्च को हुए शपथ समारोह के बाद गोवा (Goa) में प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) सोमवार 28 मार्च को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। गोवा विधानसभा चुनाव में प्रमोद सावंत की अगुआई में बीजेपी ने 20 सीटें हासिल की है। हालांकि इस बार किस किसको मंत्री बनाया जाएगा, इसे लेकर भाजपा (BJP) ने अभी तक चुप्पी साध रखी है।

अधिकारी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में सोमवार सुबह 11 बजे से शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। इस कार्यक्रम में 10,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के अलावा गोवा कैबिनेट में 11 और मंत्री हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : आईजीआई एविएशन दिल्ली में निकली बंपर भर्ती, देखें अंतिम तिथि

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने 153 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बाेले- संकल्प व अनुशासन के साथ करें कार्य

Posted by - July 22, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड लोक सेवा…
बाबा वांग की भविष्यवाणी

बाबा वांग की भविष्यवाणी: ट्रंप और पुतिन को भारी पड़ेगा 2020,यूरोप पर हो सकता है रासायनिक हमला

Posted by - December 27, 2019 0
नई दिल्ली। अमेरिका में 9/11 हमला और ब्रेक्जिट जैसे मुद्दों पर भविष्यवाणी कर चुके नेत्रहीन बाबा वांग की एक और…

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बड़ा ऐलान कहा अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी

Posted by - November 20, 2018 0
इंदौर। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वो अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। सुषमा ने…