Oxygen

बारिश की वजह 5 घंटे रही बिजली गुल, ऑक्सीजन रुकने से 2 की मौत

629 0

रायबरेली: यूपी के रायबरेली में बीती रात मानसून ने करवट लो और पहली बारिश ज़िला अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए काल बन गई। बारिश होने की वजह से अस्पताल में बिजली गुल हो गई और इस वजह से ऑक्सीजन (Oxygen) सप्लाई भी बंद हो गई। इस कारण बिना ऑक्सीजन (Oxygen) के दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से मरीज के परिजन काफी आक्रोशित है।

अस्पताल के बेड पर मृत पड़े पिता के शव पर बिलखते हुए शख्स ने आरोप लगाया कि बिजली जाने से ऑक्सीजन बंद हो गई और इससे उसके पिता की मौत हो गई। पांच घंटे तक बिजली न आने से यहां मरीज़ों का ऑपरेशन तक मोबाइल की रोशनी में हुआ। भीषण गर्मी के बावजूद अस्पताल प्रशासन जनरेटर न चलाकर बिजली आने का इंतज़ार करते रहे।

मौसम में बदलाव के साथ कई हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से 22 की मौत

मरीज के साथ आए तीमारदारों की शिकायत है कि घंटों बिजली गायब रहने पर भी जिला अस्पताल प्रशासन ने कोई वैकल्पिक प्रबंध नहीं किए। वहीं घंटों बिजली न आने से ऑक्सीजन सप्लाई भी कथित रूप से बंद हो गई।

एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, बस का पहिया निकला, मची चीख-पुकार

Related Post

Divyangjan Rojgar Abhiyaan

यूपी में 06 से 13 फरवरी तक चलेगा “दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0”

Posted by - February 5, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार एक और ठोस पहल…
CM Yogi

गंगा किनारे के 27 जिलों में प्राकृतिक खेती को बढावा दिया जाएगा: सीएम योगी

Posted by - January 8, 2023 0
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से सबसे अधिक नुकसान धरती और…
Clean Air Survey 2025

यूपी के नगर स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद अब स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में भी अग्रणी

Posted by - September 10, 2025 0
लखनऊ: स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 (Clean Air Survey 2025) में बेहतरीन प्रदर्शन करते…