श्री रामस्वरूप में आयोजित हुईं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

598 0

लखनऊ। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (Shri Ramswaroop Memorial University) के तत्वावधान में आयोजित इण्टर कॉलेजिएट पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता (Poster Making Compition) का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का मुख्य विषय पर्यावरण संरक्षण संर्वधन और महिला सशक्तिकरण था। प्रतियोगिता में लखनऊ और बाराबंकी जिले के कई इण्टर कॉलेज और डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

प्रतियोगिता में करामत हुसैन पीजी कालेज की तसलीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दूसरा स्थान किंग जार्ज इण्टर कालेज की पूर्णिमा आर यादव, तीसरा स्थान श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के मिहीम वर्मा, चौथा स्थान श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय की हर्षप्रीत कौर और पांचवा स्थान श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के ही एसए ऋषिकेश को प्रदान किया गया।

Shri Ramswaroop

प्रतियोगिता में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं और प्रतिभागियों को कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. बीएम दीक्षित और सह-अध्यक्ष प्रो. विजया सेठी ने छात्रों को सम्मानित किया।

DBRAU: आगरा कॉलेज में फिर लीक हुआ एग्जाम पेपर

प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर कार्यक्रम के संचालक डॉ. अमर पाल सिंह और डॉ. श्वेता शुक्ला के अलावा सह संचालक डॉ. शिल्पा शुक्ला और डॉ. अनविता वर्मा ने सभी अतिथियों छात्र-छात्राओं और उपस्थित शिक्षकों एवं सहभागियों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

Shri Ramswaroop

इस प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक के रूप में भारतीय समाजशास्त्रीय परिषद् की पर्यावरण एवं समाजशास्त्र सम्बन्धित शोध समिति-11 के समन्वयक डॉ. अमर पाल सिंह, संकट मोचन सेवा संस्थान के संजय दास जी महाराज औऱ शिवम श्रीवास्तव की मदद करोना संस्थान के अब्दुल सबूब और मो. मुजीब, ‘नवज्योति सेवा संस्थान के शशांक चतुर्वेदी, अमन कटियार, दया राम मेमोरियल ट्रस्ट के एआर श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में प्रतिभागी छत्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

Shri Ramswaroop

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक समिति के डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, डॉ. रश्मि सक्सेना, डॉ. रीतिका श्रीवास्तव, डॉ. राम प्रताप यादव, डॉ. अरूण कुमार सिंह, डॉ. जूही श्रीवास्तव, डॉ. अन्दलीब ज़हरा, डॉ. अनामिका चन्द्रा, डॉ. लक्षमी सिंह, डॉ. अपर्णा, आफिया बानो, शिप्रा शुकला, डॉ. आशीष रंजन और छात्र संयोजक श्रेया श्रीवास्तव, अम्बुज राय, समीक्षा सिंह के अलावा नशरा फारूकी ने अपना योगदान दिया।

RSMSSB ने APRO का रिजल्ट किया घोषित, ऐसे करें चेक

Related Post

CM Yogi caressed the children in the temple

सीएम योगी ने मंदिर में दर्शन पूजन करने आए बच्चों का किया दुलार, की गोसेवा

Posted by - May 25, 2024 0
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने गोरखपुर…
उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार 

Posted by - March 30, 2021 0
राजधानी के थाना आशियाना व कैंट में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मुकदमे के फरार वांछित अभियुक्त अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर को  नगराम पुलिस द्वारा सोमवार शाम  चार किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर नगराम के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना नगराम मोहम्मद अशरफ ने बताया कि शाह मोहम्मदपुर अपैया निवासी  विनीत कुमार जायसवाल गांजा का अंतर्जनपदीय तस्कर है। इसके विरुद्ध राज्य के विभिन्न जनपदों में मुकदमे पंजीकृत हैं। पूर्व में भी उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हो चुका है।  वर्ष 2015 में इसे उन्नाव के सोहरामऊ थाने में 50 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2016 में अभियुक्त विनीत जायसवाल व इसके गिरोह के सदस्यों को  जनपद कौशांबी  के थाना पूरामुफ्ती  में 868 किलो गांजा के साथ व इसी वर्ष  कौशांबी के ही थाना सैनी में 1432 किलो गांजा के साथ  गिरफ्तार किया गया था। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत वर्ष 2018  में नारकोटिक्स सेल लखनऊ द्वारा विनीत जायसवाल व इसके गैंग के सदस्यों को 40 किलो  गांजा के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। वर्ष 2020 में राजधानी के थाना आशियाना व थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट के दर्ज मुकदमे में आरोपी विनीत जायसवाल फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त लखनऊ व पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए थे। नगराम पुलिस द्वारा काफी दिनों से इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे, सोमवार की शाम उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, उमाशंकर सिंह सिपाही राजीव पांडे अंबिकेश तिवारी व मोहम्मद याकूब द्वारा नगराम पेट्रोल पंप के पास नहर पुलिया से आगे विनीत जायसवाल को अवैध गांजे के साथ दबोच लिया गया। वजन करने पर गांजे का वजन चार किलो 100 ग्राम निकला। आरोपी युवक को पकड़ कर थाने लाया गया जहां पूछताछ करने पर आरोपी विनीत कुमार जायसवाल ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह मध्य प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश व नेपाल से अवैध गांजे की तस्करी कर आसपास के जिलों में सप्लाई करता है। अभियुक्त अवैध रूप से गांजे की तस्करी व बिक्री करने का अ•यस्त अपराधी है तथा नगराम थाने का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर है इसके परिवार में भाई जितेंद्र कुमार जायसवाल व मां चंद्रावती जायसवाल अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त रहती हैं। इसके द्वारा अवैध गांजा की तस्करी से अर्जित की गई दौलत से बनाई गई संपत्ति का पता लगाया जा रहा है।