Pond

बनासकांठा में तालाब का पानी हुआ गुलाबी, ग्रामीण मान रहे चमत्कार

579 0

बनासकांठा: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर (India-Pakistan Border) के नजदीक गुजरात के बनासकांठा से एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। दरअसल जिले के सुईगांव स्थित कोरेटी गांव में एक तालाब (Pond) का पानी अचानक गुलाबी (Pink) हो गया है। गांव वाले भी यह देखकर चौंक गए, क्योंकि आज तक कभी यहां पानी गुलाबी नहीं हुआ। अब यह खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग भी बड़ी तादाद में इस पानी को देखने के लिए आ रहे हैं।

गांववालों ने बताया कि तालाब (Pond) में पानी किसी दूसरी जगह से भी नहीं आता है। यहां बारिश का पानी जमा होता है जो पूरे साल गांव लोगों और पशुओं के इस्तेमाल में आता है। लेकिन पहली बार इस तरह पानी गुलाबी होने पर हर कोई हैरान है। गांववाले इसे चमत्कार मान रहे हैं। तालाब के पानी का रंग धीरे-धीरे बदल रहा था, जिस पर ज्यादाृ किसी ने गौर नहीं किया। लेकिन अचानक ही पानी का रंग गुलाबी होने पर लोग अब पास में मौजूद महादेव के मंदिर का चमत्कार मान रहे हैं।

तहसील विकास अधिकारी के.ए भाटिया के मुताबिक, हमें पानी गुलाबी होने की जानकारी मिली तो हमने तुरंत यहां एक टीम को जांच के लिए भेज दिया। पानी के नमूने लिए गए हैं। साथ लोगों कहा गया है कि इस पानी का फ़िलहाल कोई इस्तेमाल न किया जाए।

भारत में COVID ने पकड़ी रफ्तार, जानिए कहां बढ़ रहे संक्रमण

बहरहाल, गांववाले इस चमत्कार मान रहे हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गांव के तालाब में गटर का पानी भी जाता होगा, तो उसकी वजह से केमिकल रिएक्शन हुआ है और इसी वजह से पानी का रंग गुलाबी हो गया है। पानी गुलाबी होने की वजह से गांव वाले कश्मीर के खीरभावनी मंदिर की तरह इसे भी चमत्कार मानते हैं।

एके शर्मा ने बीजेपी के जिला कार्यालय का किया उद्घाटन

Related Post

cm yogi meeting

ड्रग ट्रैफिकिंग के लिए संवेदनशील जिलों में बढ़ाएं सतर्कता और इंटेलिजेन्स: योगी

Posted by - May 16, 2023 0
लखनऊ। मादक पदार्थो (Drugs) की तस्करी को राष्ट्रव्यापी समस्या करार देते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) …
AK Sharma

एके शर्मा ने डेंगू एवं संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश

Posted by - November 8, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देश…
पीएचडी होल्डर बेंच रही है फल और सब्जियां

फिजिक्स में पीएचडी होल्डर बेंच रही है फल और सब्जियां, viral Video में बोल रही है शानदार इंग्लिश

Posted by - July 23, 2020 0
इंदौर। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया सहित देश की कई दुकानों, फैक्ट्रियों पर ताले लगे हुए हैं। ऐसे में…
President Murmu

राष्ट्रपति मुर्मू ने राजभवन में नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर का लोकार्पण किया

Posted by - November 9, 2023 0
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Murmu) ने उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों में…