tirath singh rawat

देहरादून : तीरथ की ताजपोशी से कांग्रेस को दिखने लगी उम्मीद

837 0
देहरादून। उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन को जहां बीजेपी अपने लिए फायदे का सौदा मान रही है, तो वहीं इस मुद्दे को कांग्रेस भी भुनाने की कोशिश में लगी हुई है।

उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat)  के मुख्यमंत्री बनने के बाद कई राजनीतिक समीकरण बदले जाने की बात कही जा रही है। एक तरफ भाजपा इसे आने वाले विधानसभा 2022 के लिए शुभ संकेत मान रही है तो कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में इस राजनीतिक घटनाक्रम से कांग्रेस की सत्ता में राह को आसान बता रही है।

देहरादून: मदन कौशिक बने उत्तराखंड बीजेपी के नए अध्यक्ष

प्रदेश में चुनाव से ठीक एक साल पहले जिस तरह भाजपा ने अपनी सरकार के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को कुर्सी से हटाया उससे साफ है कि राज्य में भाजपा के अंदर राजनीतिक भूचाल तेज था और इसके कभी भी फटने की संभावना को देखते हुए ही पार्टी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) को कुर्सी से बेदखल कर दिया। इसके बाद तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया है, लेकिन इस बदले हुए समीकरण से राजनीतिक समीकरण कितने बदल पाएंगे यह अब भी बहस का मुद्दा बना हुआ है।

भाजपा के वरिष्ठ विधायक बिशन सिंह चुफाल कहते हैं कि इस बदले में समीकरण से भाजपा को निश्चित रूप से फायदा होगा और ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य में अब कार्यकर्ताओं में और भी ज्यादा उत्साह आएगा, जिससे पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव 2022 जितना और आसान होगा।

इस घटनाक्रम से कांग्रेस भी कम उत्साहित नहीं है. कांग्रेस इसलिए उत्साहित हैं, क्योंकि इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस मानती है कि प्रदेश में जनता को भाजपा के प्रति जो मोह था वह भी भंग हो जाएगा और कांग्रेस राज्य में भाजपा द्वारा अस्थिरता की स्थिति को मुद्दा बना सकेगी।

कांग्रेस के नेता जोत सिंह बिष्ट कहते हैं कि त्रिवेंद्र सरकार में भी हालात खराब थे और अब तीरथ सरकार में भी प्रदेश के लोगों को सरकार से कुछ खास उम्मीद नहीं है। लिहाजा कांग्रेस पहले भी मजबूत थी और अब और भी मजबूती से चुनाव में उतरेगी।

Related Post

CM Yogi

जापान और सिंगापुर की सफल यात्रा के लिए मुख्यमंत्री योगी को दीं शुभकामनाएं

Posted by - March 13, 2026 0
रायबरेली। राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मारक समिति, रायबरेली के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से उनके…
CM Dhami

लोकतंत्र सेनानियों को तत्काल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जाए- मुख्यमंत्री

Posted by - June 25, 2025 0
सीएम धामी (CM Dhami) ने लोकतंत्र सेनानियों की मुद्दों के तत्परता से निस्तारण के लिए शासन स्तर पर नोडल अधिकारी…
प्रियंका गांधी का वाराणसी दौरा

प्रियंका गांधी वाराणसी का दौरा नौ फरवरी को, रविदास जयंती समारोह में होंगी शामिल

Posted by - February 8, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया विधानसभा स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण

Posted by - August 26, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को विधानसभा देहरादून में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर वहां…