पुलिस ने जब्ता दो करोड़ 60 लाख का 11 कुन्तल गांजा

पुलिस ने ज़ब्त किया दो करोड़ 60 लाख का 11 कुन्तल गांजा

806 0

एसटीएफ ललितपुर पुलिस और नाॅरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के ट्रक सवार दो तस्करों को आज ललितपुर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 कुन्टल गांजा बरामद किया,जिसकी कीमत दो करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है। एसटीएफ प्रवक्ता ने लखनऊ में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसटीएफ को काफी समय से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलो में मादक पदार्थाे की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों को अभिसूचना संकलन एवं कार्रवाई के लिए लगाया गया था। इसी क्रम में एसटीएफ,लखनऊ की एक टीम ने सूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की तथा अभिसूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया।

 

उन्होंने बताया कि एसटीएफ को मुखबिरों के माध्यम से सूचना मिली कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलो में उड़ीसा के कालाहाण्डी जिले से गांजे की तस्करी की जा रही है । वहाॅ से आने वाले ट्रको में लाये जा रहे सामान में गांजा छिपाकर लाया जा रहा है तथा विभिन्न जिलो में बेचा जा रहा है। इसी क्रम में कल रात सूचना मिली कि एक ट्रक उड़ीसा से मथुरा जाने वाला है, जिसमें मक्के के बोरियों के बीच भारी मात्रा में गांजा लदा है। इस सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारियों एवं एनसीबी को अवगत कराते हुए निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय, आरक्षी भूपेंद्र, आरक्षी उमाशंकर, कमांडो मनोज कुमार व चालक रईस की टीम ललितपुर जिले के लिए रवाना हुई।

पुलिस ने हटवाए शहर में विवाद करने वाले पोस्टर

प्रवक्ता ने बताया कि ललितपुर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के क्षेत्राधिकारी सदर इमरान अहमद को साथ लेकर श्रीनगर-कन्याकुमारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोबिंद सागर-झील के सामने, थाना क्षेत्र-कोतवाली ललितपुर पर आने जाने वाले वाहनों का इन्तजार करने लगी। कुछ देर बार मुखबिर द्वारा बताया गया ट्रक आता हुआ दिखायी दिया, जिस पर एसटीएफ,एनसीबी और क्षेत्राधिकारी सदर की मौजूदगी में नियमानुसार उसे रोककर तलाशी ली गयी, तो मक्के से भरी 300 बोरियों के बीच 55 बोरो में छिपाकर रखा गया 11 कुन्तल गांजा बरामद किया। मौके से हाथरस निवासी चालक किशन कुमार राना और क्लीनर जितेंद्र चैधरी उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि यह गांजा उड़ीसा के कालाहाण्डी से लाया जा रहा था, जिसे मथुरा निवासी बनी सिंह एवं बिट्टू सिंह को देना था। जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलो एवं राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा के सीमावर्ती जिलो में फूटकर रूप में सप्लाई करते है। हम लोग कई बार उड़ीसा से गांजा लाकर इनको देते थे।
प्रवक्ता ने बताया कि इस सिलसिले में गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध एनसीबी लखनऊ द्वारा मामला दर्ज कराकर अग्रिम विविध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

The injured are getting proper treatment on the instructions of CM Yogi

अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर घायलों और उनके परिजनों ने सीएम का जताया आभार, दिया आशीर्वाद

Posted by - January 31, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मौनी अमावस्या के दिन महाकुम्भ में हुए हादसे को लेकर योगी सरकार (Yogi Government) गंभीर है और स्वयं…
Nitin Gadkari

ईलेक्ट्रिक बसों के आने से किराया होगा सस्ता: नीतिन गडकरी

Posted by - October 8, 2022 0
लखनऊ। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इंडियन रोड…
Maha Kumbh 2025

महाकुंभ 2025 को योगी सरकार बनाएगी दिव्य-भव्य, खुद रख रहे योजनाओं पर नजर

Posted by - July 8, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार 2025 महाकुंभ (Maha Kumbh) को दिव्य-भव्य बनाने में जुटी है। इसके क्लियर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…