Police nabbed the accused who are absconding

पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों को दबोचा

991 0

इंदिरानगर पुलिस को मंगलवार देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही मामले की गहनता से जांच पड़ताल के दावे कर रही है।

दबंगों ने फल विक्रेता को बेरहमी से पीटा

प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक, स्थानीय निवासी एक युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद से लगातार तलाश की जा रही थी लेकिन, कहीं उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। मंगलवार देर रात अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राज कुमार यादव अपनी टीम के साथ संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

इस दौरान आरोपी की लोकेशन स्थानीय थाना इलाके में मिली तो दौड़ाकर दबोच लिया गया। आरोपी की शिनाख्त आलमबाग तालकटोरा निवासी अब्दुल्ला और बाराबंकी जनपद के जैदपुर कस्बा निवासी गुफरान के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। साथ ही मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

 

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की अर्पित

Posted by - February 11, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57वीं पुण्यतिथि पर धानक्या में आयोजित प्रार्थना…