राजधानी में वैलेंटाइन डे पर दिनभर मुस्तैद रही पुलिस

1613 0
  • पार्क, मॉल, शॉपिंग मॉल, होटल एंड रेस्टोरेंट के आस-पास तैनात रहा पुलिस बल

लखनऊ। वैलेंटाइन-डे पर लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने युवक-युवतियों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये थे। शहर के सभी पार्कों, माल और सिनेमाघरों के आस-पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके साथ ही सुबह से देर रात तक सभी थाना प्रभारी अपने-अपने इलाकों में गश्त कर रहे थे।

सीपी डीके ठाकुर ने शनिवार को ही निर्देश देते हुए कहा था कि वैलेंटाइन-डे पर वैलेंटाइन-डे पर युवक-युवतियों से अभद्रता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा था कि वैलेंटाइन-डे के नाम पर अश्लीलता करने वालों पर भी पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी। सीपी के निर्देश पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पार्कों, सार्वजिनक स्थानों, शॉपिंग मॉल, होटल एंड रेस्टोरेंट के आस पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

यूपी में कोरोना के 103 नये मामले, तीन और की मौत लखनऊ में 17 मिले संक्रमित,

थाने की सभी मोबाइल, पॉलीगान के पुलिस कमिर्यों, पिंक मोबाइल की महिला पुलिस कर्मी, पार्कों, सार्वजिनक स्थानों, शॉपिंग मॉल के आस पास जहां युवक-युवतियों का आना जाना रहता है, वहां पर पुलिस सुबह से देर रात तक गश्त कर रही। ज्वाइंट सीपी नवीन अरोड़ा के मुताबिक किसी भी प्रकार की शिकायत पर तत्काल पुलिस को पहुंचने के निर्देश दिए गए थे।

जेसीपी ने बताया कि पार्कों, सड़कों पर युवक-युवतियों से सामाजिक संगठनों व अन्य दलों के लोगों ने अगर समाज का ठेकेदार बनकर किसी भी प्रकार की अभद्रता करने की कोशिश की तो उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये गये थे। इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये थे कि अगर युवक-युवतियां कुछ गलत कर रहे होंगे तो पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। रविवार को सुबह से ही लोहिया पार्क, रेजीडेंसी, शहीद स्मारक, जनेश्वर मिश्र पार्क, मंदिरों के आस पास एवं सार्वजिनक स्थानों, कोचिंग सेंटरों के आस-पास पुलिसकमियों ने गश्त करना शुरू कर दिया था। पुलिस बल देर रात तक इन स्थानों पर मुस्तैद थे।

Related Post

Yogi government gives big relief to consumers with low load

योगी सरकार का बड़ा फैसला: कम लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

Posted by - April 24, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Y0gi)  के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और…
Shravan Kumar

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पर ग्रामीणों का हमला, बॉडीगार्ड जख्मी

Posted by - August 27, 2025 0
हिलसा: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार (Shravan Kumar) और हिलसा विधानसभा के विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ़ प्रेम…

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जुलाई में मिलेंगे 12 करोड़ से अधिक टीके- स्वास्थ्य मंत्रालय

Posted by - July 7, 2021 0
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार घट रहे हैं लेकिन आज एक बार फिर कोविड के दैनिक मामलों में…
Savin Bansal

अतिवृष्टि में फंसे लोगों का रेस्क्यू के बाद अब मूलभूत सेवाओं को बहाल करने में जुटा जिला प्रशासन

Posted by - September 18, 2025 0
देहरादून: मालदेवता क्षेत्र के किसनपुरी बांडावाली में नदी का रुख मोड़ कर अनधिकृत तरीके से बडा रिजाल्ड बनाने वाले रिजाल्ट…