स्केच के जरिये बदमाशों की तलाश मे पुलिस

स्केच के जरिये बदमाशों की तलाश मे पुलिस

817 0

आशियाना में नाथ ज्वैलर्स के यहां आठ मार्च को हुई थी लूट करने वाले बदमाशों का पुलिस ने रविवार को स्केच जारी किया है। इसके साथ ही पुलिस सीसी फुटेज के आधार पर भी बदमाशों का सुराग लगा रही है। पुलिस का कहना है कि स्केच जारी करने से काफी सहायता मिलेगी। इसके साथ ही सीसी फुटेज में दिखाई देने वाले बदमाशों के हुलिये को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पहिये के चपेट में आने से युवक की मौत

आशियाना के सेक्टर एच एलडीए कॉलोनी स्थित नाथ ज्वैलर्स के यहां आठ मार्च को मुंह पर मास्क और हेल्मेट लगाए बदमाशों ने तिजोरी में रखे 15 किलो की चांदी और करीब आधा किलो सोने समेत जवाहरात लूटे थे। एक युवक दुकान में दाखिल हुआ जबकि दो बाहर खड़े रहे। दुकान में घुसने वाले युवक ने कारोबरी दीपक से सोने की चेन दिखाने के लिए कहा। इस पर वह युवक को ग्राहक समझकर जेवर दिखाने लगे। इसी बीच बाहर खड़े दोनों युवक भी भीतर दाखिल हो गए। दोनों के हाथ में असलहे थे। बदमाशों ने दीपक को चारों तरफ  से घेर लिया। दीपक के विरोध पर असलहे के बट से उनके सिर पर हमला बोल किया। हमले में दीपक लहूलुहान हो गए। दीपक अभी बदमाशों से संघर्ष कर ही रहे थे कि स्कूल से उनका बेटा अर्णव वहां पहुंच गया। बदमाशों ने अर्णव को बंधक बनाकर उसके सिर पर असलहा तान दिया। इसके बाद मनसूबों को अंजाम दिया। वारदात के बाद खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई है।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने मकर संक्रांति पर वर्ष 2025 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन

Posted by - January 14, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय(CM Vishnu Dev) ने आज मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मकर संक्रांति के शुभ अवसर…
CM Yogi

बाढ़ के समय राहत और बचाव के लिए बेहतर कोऑर्डिनेशन और क्विक एक्शन जरूरी: सीएम योगी

Posted by - July 1, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के…
Priyanka Gandhi in varanasi

वाराणसी पहुंची Priyanka Gandhi, संत रविदास का लेंगी आशीर्वाद

Posted by - February 27, 2021 0
वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) सुबह करीब साढ़े 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची। यहां से वह सीरगोवर्धन जाएंगी…
CM Yogi

योगी ने कांग्रेस व राजद को धोया, बोले- अराजकता पैदा करना इनका जन्मसिद्ध अधिकार

Posted by - November 7, 2025 0
पूर्वी चम्पारण/पश्चिम चंपारण: उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पहले चरण के मतदान के अगले दिन शुक्रवार को…