Police Commissioner A. Satish Ganesh

वाराणसी पुलिस कमिश्नर के सीपी ए. सतीश गणेश ने संभाला कार्यभार

1265 0
वाराणसी । वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के सीपी ए. सतीश गणेश (Police Commissioner A. Satish Ganesh) शनिवार को वाराणसी पहुंचे। पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner A. Satish Ganesh)  ने सबसे पहले बाबा कालभैरव और काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया। काशी विश्वनाथ मंदिर में भोग आरती के बाद 12:25 बजे वह गर्भगृह पहुंचे। मंदिर के अर्चक टेक नारायण ने षोडशोपचार पूजन करवाया। दर्शन पूजन करने के बाद ए. सतीश गणेश (Police Commissioner A. Satish Ganesh) ने वाराणसी के पुलिस कमिश्नर पद की जिम्मेदारी संभाली। 1996 बैच के आईपीएस ए. सतीश गणेश अब तक आगरा में एडीजी/आईजी रेंज के पद पर तैनात थे।

लखनऊ: राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई

कंप्यूटर साइंस से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले ए. सतीश गणेश (Police Commissioner A. Satish Ganesh) मूल रूप से बिलासपुर के रहने वाले हैं। इससे पहले वर्ष 2012 में ए. सतीश गणेश वाराणसी में डीआईजी रेंज के पद पर तैनात रह चुके हैं। ए. सतीश गणेश की गिनती उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार, ईमानदार और समय के पाबंद पुलिस अफसरों में की जाती है।

पुलिस आयुक्त प्रणाली से कामकाज में आसानी
वाराणसी में प्रदेश सरकार ने पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू की थी। इसके बाद आईपीएस ए. सतीश गणेश को वाराणसी के पहले पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner A. Satish Ganesh) के पद पर तैनात किया गया। पुलिस आयुक्त प्रणाली का अफसरों से लेकर आमजन से स्वागत किया। कहा, इससे आमजन को सहूलियत होगी और पुलिस का कामकाज भी आसान होगा। धरना-प्रदर्शन की अनुमति लेने जैसे काम से लेकर जमीन संबंधी विवादों के निस्तारण, होटल-बार के लाइसेंस और असलहे के लाइसेंस के लिए अनावश्यक कलेक्ट्रेट के चक्कर काटने से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं, पुलिस निरोधात्मक कार्रवाई के लिए प्रशासनिक अधिकारियों पर आश्रित नहीं रहेगी।

Related Post

AK Sharma

सभी नाले, नालियों की शत-प्रतिशत सफाई 15 जून से पहले सुनिश्चित करायें: एके शर्मा

Posted by - June 5, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी निकाय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त…
CM Yogi

पीएम मोदी ने देखा यूपी का ‘ग्रोथ मैप’ : सीएम योगी ने स्वयं यूपी के एक्सप्रेसवे नेटवर्क की दी जानकारी, पीएम ने व्यापक प्लानिंग को सराहा

Posted by - April 29, 2026 0
हरदोई। गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के भविष्य के विकास मॉडल की झलक…
up budget session

UP Budget 2021 : सत्र से पहले विधानसभा के सामने सपा का प्रदर्शन, ट्रैक्टर से गन्ना लेकर पहुंचे विधायक

Posted by - February 18, 2021 0
लखनऊ।  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के साथ उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र ( up budget 2021)  आज से…
CM Yogi

बिना देरी निकालें जनता की समस्याओं का समाधान: सीएम योगी

Posted by - November 14, 2023 0
गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी लोगों से मुलाकात…