Yogi Adityanath

योगी का पिंडदान करने पर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

987 0

गंगा नदी के तट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाकर पिंडदान करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के दलछपरा ग्राम के सुधाकर मिश्र सहित पांच ब्राम्हणों ने मंगलवार को शिकायत दर्ज करायी कि उनके ही गांव के रहने वाले बृजेश यादव उन्हें झांसा देकर आज तड़के गंगा नदी के पचरुखिया घाट पर ले गया।

योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड पर दोहन करने का आरोप लगाया

इसके बाद सभी पांच ब्राम्हणों से उसने गंगा पूजन करवाया और फिर बृजेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाकर कथित पिंडदान किया।  बृजेश ने इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो बनाया तथा उसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस शिकायत को गम्भीरता से लेकर बृजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर ब्रजेश ने खुद को समाजवादी पार्टी का नेता होने का दावा किया है, लेकिन वह पार्टी से जुड़ा है अथवा नहीं, इसकी पुष्टि नही हो पायी है।

Related Post

CM Yogi

मिशन रोजगार ने अमृतकाल में निष्पक्ष नियुक्तियों का खोला मार्ग: सीएम योगी

Posted by - September 4, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार की मंशा साफ है। हमारी मंशा व संवेदनाएं गरीब, निराश्रित, वंचित, दलित और अति पिछड़े वर्ग के लोगों…
Rajnath Singh

मोदी के नेतृत्व में उद्योगों को लेकर लोगों की धारणा बदली: राजनाथ सिंह

Posted by - February 10, 2023 0
लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए कहा कि…
CM Yogi pays tribute to martyred policemen on Police Memorial Day

अदम्य साहस और बलिदान के प्रतीक बने शहीद निरीक्षक सुनील, मुख्य आरक्षी दुर्गेश और आरक्षी सौरभ

Posted by - October 21, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस प्रदेशवासियों को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल देने के लिए लगातार अपराध और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़…