Liquor

जहरीली देसी शराब ने छीनी 7 लोगों की जान, कई अस्पताल में भर्ती

639 0

हावड़ा: शराब पीने से हो रही मौतों का सिलसिला जारी है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में देसी शराब (Liquor) पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर बीमार हो गए हैं और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हावड़ा के पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है लेकिन मौत की सही वजह के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

हावड़ा जिले के घुसुरी में मंगलवार रात कई लोगों ने जहरीली शराब पी थी। इसके बाद बुधवार सुबह छह लोगों की मौत हो गई और 20 लोगों की हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मलीपंचघोरा पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर अवैध आहता है, लोगों ने यहीं से शराब खरीदी थी। अवैध आहता चलाने वाला प्रताप कर्माकर छह लोगों की मौत की खबर के बाद से फरार है। गुस्साए लोगों ने बुधवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया और शराब दुकानों में तोड़फोड़ की।

हावड़ा के पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा। घटना हावड़ा जिले के घुसुड़ी इलाके में मंगलवार रात को हुई है। आशंका है कि इन लोगों की जहरीली शराब पीने से मौतें हुईं है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। प्रारंभिक जांच के बाद एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

महंगाई के खिलाफ संसद में कांग्रेस का प्रदर्शन- जनता महंगाई से त्रस्त है

Related Post

थम नहीं रही मेघालय में हिंसा, उग्रवादियों ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक के काफिले पर बरसाए पत्थर

Posted by - August 18, 2021 0
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के काफिले पर मंगलवार को कुछ शरारती तत्वों ने हमला बोल दिया।मलिक गुवाहाटी एयरपोर्ट से…
आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक

मध्य प्रदेश: आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक शुरू , इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Posted by - January 2, 2020 0
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक गुरुवार से शुरू हो गई है। इस…

कोविंड19 के नियमों को पालन कराने हेतु पुलिस ने लोगो से की अपील

Posted by - March 21, 2021 0
उपजिलाधिकारी मलिहाबाद  के नेतृत्व में तहसीलदार शम्भू शरण व सीओ मलिहाबाद योगेंद्र कुमार ने तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा बाजार…