PMAY

PMAY: वाराणसी में 19 हजार से अधिक लोगों को मिला अपना घर

404 0

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबके लिए आवास के संकल्प को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) हक़ीक़त में बदल रहे हैं। मोदी और योगी का संकल्प है कि हर गरीब का अपना घर हो। इसके लिए भाजपा सरकार योजनाओं को धरातल पर तेजी से उतार रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) (PMAY) में 19 हज़ार से अधिक लोगों को अपना घर मिल चुका है। सरकार इसके लिए लाभार्थियों को ढाई लाख रुपए का अनुदान देती है।

मोदी-योगी सरकार गरीबों के अपने घर के सपने को सच बनाने के लिए आर्थिक मदद कर रही है। बशर्ते आपके पास अपनी जमीन हो। सरकार सबके सिर पर छत देने के लिए संकल्पित है। जिला नगरीय विकास अभिकरण की परियोजना अधिकारी निधि बाजपेई ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)  शहरी लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास योजना है। इसमें 33,502 पात्र लाभार्थियों को अपना घर मिलना है। अभी तक 19,267 घर पूर्ण हो चुके हैं, जिसमें लाभार्थी रहने भी लगे हैं। इसके अलावा जल्दी ही 14,449 घर बन कर तैयार हो जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2019-20 तक स्वीकृत 19,997 आवासों में से 94 प्रतिशत आवास पूर्ण हो चुके है।

इस बार भी टूटेगा पौधरोपण का रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश सरकार मेरा घर मेरा अभिमान के तहत शहरी गरीबों के सपने को साकार कर रही है। सरकार बिना जाति, पंथ, मजहब देखे सभी पात्रों को विकास और कल्याणकारी कार्यों का लाभ दे रही है। सबको छत मिले, सबका अपना घर हो इस मिशन के साथ योगी सरकार तेजी से काम कर रही है।

पुराना पुल निवासी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि यदि योगी सरकार ने उनकी मदद नहीं की होती तो उनके सिर पर कभी छत नहीं होती। मंगला प्रसाद के अनुसार, आज मेरा अपना घर हो गया है। इसी प्रकार सरैया निवासी नूरजहां ने भी मोदी योगी सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज मेरा टीन के कच्चा घर पक्का बन चुका है। हम रोज कमाने खाने वाले लोग अपने जीवन में कभी भी अपना घर नहीं बनवा पाते, अगर मोदी-योगी सरकार हमारी मदद नहीं करती।

गंगोत्री में 5जी सेवा शुरू, गांवों को मिलेगी बेहतर संचार सुविधा

Related Post

cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी, बाबा का दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद

Posted by - November 11, 2022 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। सीएम…
शक्ति भार्गव बीजेपी प्रवक्ता पर फेंका जूता

मोदी सरकार से नाराज शक्ति भार्गव ने बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पर फेंका जूता

Posted by - April 18, 2019 0
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित बीजेपी के मुख्यालय में गुरुवार दोपहर पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पर एक शख्स ने जूता फेंक…
CM Yogi

सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर ‘अरण्य समागम’ का किया शुभारंभ

Posted by - March 21, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वीर बच्चों को…
CM Yogi

कबड्डी में भी उप्र की टीम ने पहली बार जीता है स्वर्ण पदक, सीएम योगी ने दी बधाई

Posted by - October 3, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा गुजरात में हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने…