PM मोदी की नए मंत्रियों को सलाह, फालतू बयानबाजी से रहें दूर

741 0

केंद्र सरकार द्वारा मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने नए मंत्रियों से बात की और उन्हें कुछ जरूरी सलाह दी।पीएम ने कहा- पुराने मंत्रियों को व्यवस्था के चलते हटाया गया, इसका संबंध उनकी क्षमता से नहीं है, नए मंत्री उनके अनुभव का लाभ लें। उन्होंने नए मंंत्रियों से मीडिया में फालतू बयानबाजी करने से दूर रहने को कहा है, कहा- आपका काम चमकना चाहिए चेहरा नहीं।

उन्होंने सभी मंत्रियों को सुबह 9:30 बजे दफ्तर पहुंचने को कहा, साथ ही उनसे विभाग के काम को तेजी से निपटाने की बात कही।हर्षवर्धन, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, रमेश पोखरियाल निशंक जैसे दिग्गज नेताओं को मंत्रिपद से बाहर करने के बाद सरकार पर सवाल खड़े हो रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों में कोरोना के मामलों की संख्या ज्यादा बने रहने पर चिंता जताई है। उन्होंने मंत्रियों से कहा है कि हमारा लक्ष्य लोगों में भय पैदा करना नहीं है लेकिन लोगों कोरोना नियमों का पालन करने का निवेदन करना होगा।

अपने मंत्रालय पर फोकस करें और और सरकारी योजनाओं को जमीन पर ले कर जाएं। सरकार और मंत्रालय के काम काज का सोशल मीडिया पर बेहतर प्रचार करें। अपने डिपार्टमेंट का अध्ययन करें, समझें. पुराने मंत्रियों से अनुभव लाभ लें. आप सभी को बहुत मेहनत करनी पड़ेगी. मेहनत ही रंग लाती है। MOS को कहा कि अपने कैबिनेट मिनिस्टर के साथ मिलकर काम करें। ऐसे काम करें जिससे आम आदमी के जीवन में बदलाव आ सके. देश के लिए काम करना है।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने समाधान सप्ताह के अंतिम दिन बर्लिंगटन चौराहा विद्युत उपकेंद्र का किया निरीक्षण

Posted by - September 19, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत समाधान सप्ताह के अंतिम दिन बर्लिंगटन…

मानसून सत्र में विपक्ष के हंगामे को प्रधानमंत्री मोदी ने बताया संविधान और लोकतंत्र का अपमान

Posted by - August 3, 2021 0
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद का मानसून सत्र बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और लगातार कार्यवाही टालने की…
UP GIS

GIS 2023: इन्वेस्टर्स समिट से पहले योगी सरकार दे रही 4 लाख तक के पुरस्कार जीतने का मौका

Posted by - January 15, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP GIS) 2023 से पहले योगी सरकार देश भर के विद्यार्थियों और वर्किंग प्रोफेशनल्स…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

Posted by - November 26, 2022 0
गिर सोमनाथ/भावनगर/अमरेली। पीएम मोदी (PM Modi) के गृह राज्य में उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की धुआंधार…