PM के कार्यों को हमेशा मास्टर स्ट्रोक बताने वाले की हो गई छुट्टी- राउत ने रविशंकर प्रसाद पर कसा तंज

695 0

बुधवार को हुए मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई दिग्गज नेताओं की छुट्टी कर दी गई है, एक नाम रविशंकर प्रसाद का भी है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने इस पर रविशंकर पर जोरदार तंज कसा और इस्तीफे को पीएम का मास्टर स्ट्रोक कदम बताया है। उन्होंने कहा- रविशंकर हमेशा प्रधानमंत्री के कार्यों को मास्टर स्ट्रोक बताते हुए शेखी बघारते थे, इस बार इस मास्टर स्ट्रोक ने उन पर पलटवार किया है।

उन्होंने कहा- अन्य अनुभवी मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा, जाहिर है, उन्होंने नए मंत्रियों को उनकी योग्यता के आधार पर लाया होगा। साथ ही, उन्होंने भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने पर अफसोस जताया।

मोदी सरकार की इसी कैबिनेट फेरबदल पर राउत ने तंज कसा है। उन्होंने अनुभवी प्रकाश जावड़ेकर और थावरचंद गहलोत को वापस भेजे जाने का ज़िक्र करते हुए कहा कि जाहिर तौर पर नये चेहरों को उन्होंने उनकी क़ाबिलियत के आधार पर जगह दी होगी।

वैसे, हाल ही में संजय राउत प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ़ कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की है तब से शिवसेना और बीजेपी के बीच कुछ बदला हुआ नज़र आ रहा है।

देवेंद्र फडणवीस से पहले शिवसेना के कई नेता दबी जुबान में बीजेपी के साथ फिर से गठबंधन की बात कर चुके हैं। शिवसेना के विधायक और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के क़रीबी माने जाने वाले प्रताप सरनाईक ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिखकर यह वकालत की थी कि बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और ऐसा इशारा किया था कि अगर हम बीजेपी के साथ फिर से सरकार बनाते हैं तो यह पार्टी के हित में होगा।

Related Post

CM Yogi

नई पीढ़ी तक पहुंचाई जाएगी शहीद धन सिंह की स्मृतियां: सीएम योगी

Posted by - March 11, 2023 0
लखनऊ/मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बेहतरीन कानून व्यवस्था का माहौल स्थापित करते हुए प्रदेश के बारे में लोगों का परसेप्शन बदला…
काेरोनावायरस

राज्यसभा में उठा मास्क और हैंडसेंनेटाइजर के नि:शुल्क वितरण का मुद्दा

Posted by - March 13, 2020 0
नई दिल्ली। देश में काेरोना वायरस के तेजी से फैलने के मद्देनजर मास्क और हैंडसेंनेटाइजर का नि:शुल्क वितरण किया जाए।…
रोड शो

सहारनपुर-बिजनौर में रोड शो आज, आखिरी वक्त में पश्चिमी यूपी का दिल जीतना चाहेंगी प्रियंका

Posted by - April 9, 2019 0
सहारनपुर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज यानी मंगलवार को सहारनपुर में रोड शो करने जाएँगी।यह रोड शो…

अगर आप भी जा रहें हैं उत्तराखंड में बर्फबारी का लेने मजा, तो जरुर पढ़ें ये खबर

Posted by - November 3, 2019 0
देहरादून। अगर आप नैनीताल, मसूरी, रानीखेत या फिर उत्तराखंड किसी भी हिल स्टेशन पर जाने के लिए ट्रेन की टिकट…