CM Dhami

पीएम मोदी ने जोशीमठ भू-धसाव पर सीएम धामी से ली जानकारी

474 0

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को उत्तराखंड के जोशीमठ भू-धसाव (Joshimath Lanslide) पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) से शहर को बचाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री से फोन पर जोशीमठ को लेकर बातचीत हुई है। प्रधानमंत्री ने जोशीमठ में चल रहे राहत-बचाव कार्यों के बारे में एक-एक विषय पर विस्तार से जानकारी ली है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि जोशीमठ को बचाने के लिए हर कोशिश की जाएगी। वहां के लोगों को राहत बचाव के लिए क्या कार्य हो रहा है और उनको दिक्कतें क्या आ रही हैं। कितने परिवार जद में आ रहे हैं। शिविर में रहे रहे लोगों की पुनर्वास की क्या व्यवस्था है, इसके बारे में जानकारी ली है। साथ ही दरारों को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने केन्द्र और राज्य के सहयोग पर भी बात की है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने इस बारे में ट्वीट कर भी जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि घटना के दिन से ही प्रधानमंत्री कार्यालय से जानकारी ली जा रही है। आज उन्होंने जोशीमठ में आई दरारों से नुकसान और परिवारों को पुनर्वास के आंकलन की जानकारी मांगी है।

मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जोशीमठ की घटना के बाद पहाड़ों पर जो शहर बसें हैं, उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार अध्ययन कर रही है।

Related Post

ज्ञान विज्ञान बाल मेला

सीएसआईआर-सीमैप में चार दिवसीय ज्ञान विज्ञान बाल मेला शुरू

Posted by - January 15, 2020 0
लखनऊ। सीएसआईआर-सीमैप में ज्ञान विज्ञान बाल मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के लखनऊ, अमेठी, बिजनौर, बाराबंकी,…

पुलवामा: एनकाउंटर में लश्कर कमांडर एजाज समेत 3 आतंकी ढेर

Posted by - July 14, 2021 0
जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) जिले में सुरक्षाबलों (Security Forces)को बड़ी सफलता मिली है। यहां पर सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों…
CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर मुख्यमंत्री साय के विजन से अमेरिकी राजदूत हुए परिचित

Posted by - January 5, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ आना मेरा सपना था, मैने छत्तीसगढ़ की प्रकृति और यहां के पर्यटन स्थलों, संस्कृति के विषय में बहुत…
CM Dhami

पर्यटकों को आकर्षित करती है उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति व विरासत: धामी

Posted by - September 26, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा…