Ayodhya

अयोध्या के एयरपोर्ट का माडल देख पीएम नरेंद्र मोदी हुए गदगद

622 0

लखनऊ: अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का माडल सहित विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी थ्री में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अयोध्या अन्तरराष्ट्रीय का माडल देखकर गदगद हो गए। अयोध्या में बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Maryada Purushottam Shriram International Airport) के रनवे की लंबाई 2200 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर होगी। एयरपोर्ट का निर्माण दो चरणों में होगा। दूसरे चरण में रनवे की लंबाई बढ़ाकर साढ़े तीन हजार मीटर की जाएगी। हवाई अड्डे पर प्रतिदिन 150 हवाई जहाज के उतरने और उड़ान भरने की क्षमता होगी। यहां तीन एयरक्राफ्ट पार्क किए जा सकेंगे। अगले वर्ष मार्च तक अयोध्या में बन रहे अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान शुरू होने की संभावना है। गौरतलब है कि 2017 के पहले यह नान आपरेशनल था।

जेवर में बन रहा है देश का सबसे बड़ा अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

जेवर में देश का सबसे बड़ा अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया जा रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के जेवर में स्थित है, जो दिल्ली से लगभग 80 किमी दूर है। एयरपोर्ट के पहले चरण का विकास 10,050 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट 1300 हेक्टेयर से अधिक भूमि में फैला हुआ है और इसका पहला चरण 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसकी क्षमता एक वर्ष में लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी। सभी चारों चरण पूरा होने के बाद यह क्षमता बढ़कर सात करोड़ यात्रियों तक हो जाएगी। शुरुआत में जेवर हवाअड्डे पर दो हवाईपट्टियां चालू होंगी। अगले एक दशक में इस अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक लाख से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

तृतीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में सीएम योगी ने दिलाया निवेशकों को भरोसा

मथुरा में लगा रहा है ऑक्सीजन प्लांट

मथुरा जिले के कोसीकलां में रोजाना 350 टन ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। एयर लिक्विड इंडिया इसके लिए प्लांट लगा रही है। गौरतलब है कि कोरोना काल में आक्सीजन की मांग देश में अचानक बढ़ गई थी। इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश आक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है। मथुरा में बन रहे आक्सीजन प्लांट में मेडिकल और इंडस्ट्रीयल दोनों तरह के आक्सीजन का उत्पादन होगा।

महामहिम ने अपने पैतृक घर को बनाया ‘मिलन केंद्र’, गरीब बेटियों की होगी शादी

Related Post

CM Yogi

पूरे प्रदेश में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम : मुख्यमंत्री

Posted by - January 15, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सभी प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में संतों संग पवित्र स्नान के लिए पश्चिम बंगाल से निकले 2000 श्रद्धालु

Posted by - February 22, 2025 0
महाकुम्भ नगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) के पावन अवसर पर महाशिवरात्रि से पहले आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। एक…

राजभर ने की स्वतंत्र देव से मुलाकात, बोले- राजनीति में कोई स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता

Posted by - August 4, 2021 0
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के फिर से भाजपा के साथ आने को लेकर कयाबाजी शुरू हो…